रक्तदान से हुआ जायंट्स वीक शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रक्तदान महादान: आदित्य मूर्ति

टेलीग्राम संवाद

बरेली। जायंट्स ग्रुप ऑफ बरेली द्वारा आयोजित जायंट्स वीक शुभारंभ रविवार सुबह रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर साथ हुआ। ग्रुप सदस्यों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर रक्तदान महादान का संदेश दिया।

ग्रुप अध्यक्ष अभय जसोरिया ने सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने का आह्वान किया।

सचिव आदित्य मूर्ति ने कहा कि जायंट्स ग्रुप ऑफ बरेली समय-समय पर रक्तदान सहित विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे तमाम लोगों की जिंदगी सुरक्षित होती है।

कार्यक्रम संयोजक असित माहेश्वरी, रमेश अग्रवाल, विकास अग्रवाल व डॉ. मुकुल ने आयोजन व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संचालित किया।

इस अवसर पर मेदांता ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स सहयोग से विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। डॉ. राजीव गोयल व डॉ. ऋतु राजीव सहयोग तथा मुदित अग्रवाल समन्वय से आई मेडिकल टीम ने सदस्यों के ECG, लंग फंक्शन टेस्ट, बोन मिनरल डेंसिटी सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए। कार्यक्रम संदेश रहा- स्वस्थ रहेगा बरेली, तभी स्वस्थ रहेगा भारत।

कार्यक्रम में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। श्रीमती हिमानी अग्रवाल, श्रीमती ऋतु अग्रवाल, श्रीमती मोना अग्रवाल एवं श्रीमती रोली अग्रवाल सहित महिला सदस्यों ने रक्तदान के साथ आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।

जायंट्स वीक आगामी दिनों में भी विभिन्न सामाजिक व जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

और पढ़ें