श्री गणेश उत्सव: पूजन हुआ शोभायात्रा कल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टेलीग्राम संवाद

बरेली। श्री गणेश उत्सव समिति व सेवा ट्रस्ट तत्वावधान में श्री गणेश पूजन व भजन संध्या आयोजन किया गया।
श्री राधा कृष्ण मंदिर मारवाड़ी गंज में आयोजित मुख्य समारोह में अध्यक्ष दिलीप खंडेलवाल संरक्षक राजू खंडेलवाल सहित समिति वरिष्ठ पदाधिकारियो और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान गणेश का पूजन किया।

गणपति बप्पा प्रतिमा स्थापना बाद आरती हुई। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि व परिवार की खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर अजय राज शर्मा, सुनील गुप्ता, सुनील खण्डेलवाल, कैलाश। शर्मा, अभिषेक गौड़,आदि की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।


पूजन बाद आयोजित भजन संध्या में कलाकारों ने भगवान गणेश और अन्य देवी-देवताओं के भजन प्रस्तुत किए। भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमने लगे। कार्यक्रम स्थल गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा।

समिति के अध्यक्ष दिलीप खंडेलवाल ने बताया कि गणेश उत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कल सोमवार को निकालने वाली शोभायात्रा का सिविल लाइन में किप्स परिवार, अग्रवाल ब्रदर्स, दीनानाथ लस्सी, लोकेश अरोड़ा, शिवाजी मार्ग में राकेश खंडेलवाल, मंगलम चैन,संजीव अवतार, महाराज जी ज्वैलर्स, होटल वसुंधरा, श्यामगंज में दिलीप खंडेलवाल, श्यामगंज चौराहा कमेटी, प्रेम शंकर अग्रवाल, सुशील खंडेलवाल,रवि अग्रवाल, गंगापुर चौराहा कमेटी स्वागत करेंगे। शोभायात् हनुमान मंदिर, सिविल लाइंस से शुरू होकर कुतुबखाना, शिवाजी मार्ग, मठकी चौकी, साहू गोपीनाथ, श्यामगंज, गंगापुर, कोहली और नागपंचमी ग्राउंड होते हुए श्री राधा कृष्ण मंदिर मारवाड़ीगंज पहुंचेगी। इसके बाद बाबा त्रिवटी नाथ मंदिर में विश्राम होगा। सुनीता खंडेलवाल, पिंकी, मीरा जी, पंकज अग्रवाल, डा. विनोद पागरानी भी मौजूद रहे।

और पढ़ें