प्रबंधन ने सरकारी गेहूं गायब कराने वाला आरोपी प्रबंधक मलाईदार पोस्ट पर तैनात किया
टेलीग्राम संवाद
बरेली। राज्य भंडारण निगम बरेली में 137 लाख रुपये से ज्यादा खाद्यान्न घोटाला हो चुका है फिर भी अधिकारी मौन हैं। रसुईया गोदाम बरेली से सरकारी गेहूं बाजार में बेचने वाले प्रबंधक आरोपी को बरेली मंडल में ही मलाईदार पोस्ट पर तैनात कर दिया गया है। घोटाला खुलने पर प्रबंधन लीपापोती में जुटा हुआ है। इसी लीपापोती में रसुईया गोदाम यानी
एक डिपो पर तीन प्रबंधक तैनात हो गए हैं। लेकिन विभागीय कर्मचारियों से रिकवरी नहीं हो पा रही है।
राज्य भंडारण निगम में घोटालेबाज ज्यादा प्रभावशाली होते जा रहे हैं। रसुईया स्थित भारतीय खाद्य निगम गोदाम में भंडारित 137 लाख रूपये से ज्यादा का खाद्यान्न इधर-उधर करने वाले प्रबंधक ने फिर से महत्वपूर्ण सीट पा ली है। अभी तक अधिकारी यह तय नहीं कर पाए हैं कि एफसीआई गोदाम बरेली से गायब हुआ खाद्यान्न की भरपाई घोटालेबाज से कैसे की जाये। इस बीच लीपापोती में जुटे ने एसडल्यूसी प्रबंधन ने रसुईया गोदाम पर एक के स्थान पर तीन प्रबंधक तैनात कर दिए हैं। बताया जाता है कि इस घोटाले में तत्कालीन मंडलीय प्रबंधक समेत कई बड़े अधिकारी भी शामिल रहे।
रसुईया खाद्यान्न गोदाम एफसीआई द्वारा संचालित किया जाता है। इसका निर्माण निजी क्षेत्र में किया गया था। इसमें भंडारित खाद्यान्न राज्य भंडारण निगम (एसडल्यूसी) करता है। इस गोदाम पर एसडल्यूसी का प्रबंधक तैनात है। इस समय मुकेश कुमार, पंकज वर्मा और अंकित मिश्रा यानि तीन प्रबंधक तैैनात हैं। पिछले कुछ वर्षों में दिनेश कुमार प्रबंधक पद देख रहे थे, तब 105 बोरा गेहूं गोदाम से बाहर कर बेंच दिया गया। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) तक मामला पहुंचा। तब तत्कालीन क्षेत्रीय प्रबंधक ने इसकी रिकवरी एसडल्यूसी से कर ली। लेकिन एसडल्यूसी अभी तक तीन साल में यह तय नहीं कर पाया कि रसुईया गोदाम पर तैनात प्रबंधक दिनेश कुमार इसके लिए दोषी है या नहीं है। इसलिए अभी तक विभागीय किसी भी कर्मचारी से 105 बोरा गेहूं की कीमत की वसूली नहीं हो सकी। इस बीच मिलीभगत से दिनेश कुमार का स्थानांतरण अलीगढ़ हो गया। तत्कालीन क्षेत्रीय प्रबंधक एसडल्यूसी ने बिना किसी हिसाब-किताब के दिनेश कुमार को रिलीव कर दिया। बताया जाता है कि उसका चार्ज मुकेश कुमार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को जबरन दे दिया गया। यानि घोटालेबाज अधिकारियों ने एक तरह से दिनेश कुमार को क्लीन चिट देने की कोशिश की है। अभी तक भारतीय खाद्य निगम में भंडारित खाद्यान्न में गड़बड़ी जारी है।
बताया जाता है कि गोदाम से लगभग दस हजार बोरा गेहूं गायब है। जिसकी कीमत सवा करोड़ से अधिक है। घोटालेबाज अधिकारियों ने अपने चहेते दिनेश कुमार को बचाने के लिए खेल तो कर दिया, लेकिन निपटारा नहीं कर पाए। वहां पर तैनात एक प्रबंधक ने लिखित रूप से दिया है कि उसे कोई चार्ज नहीं मिला है उसकी कोई जिक्वमेदारी नहीं बनती है, जबकि दूसरा प्रबंधक का कहना है कि जब हमें चार्ज नहीं दिया गया तो हम पिछला हिसाब-किताब क्यों रखें ? यानि कुल मिलाकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मुकेश कुमार को फंदे में फंसा दिया है। जबकि रसुईया गोदाम से लगातार खाद्यान्न चोरी किया जा रहा है।
गुमनाम शिकायत
अशोक सिंह नाम से उच्च स्तर पर शिकायत की गई है कि रसुईया गोदाम पर एसडल्यूसी अधिकारी खाद्यान्न घोटाला कर रहे हैं।
बताया जाता है कि मामला जब तेज तर्रार प्रबंध निदेशक आर.बी. गुप्ता तक पहुंचा तब खलबली शुरू हो गई। अब शिकायतकर्ता कौन है इसकी जांच विभाग कर रहा है। बताया जाता है कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में पाया गया कि बीसलपुर निवासी किसी व्यञ्चित ने शिकायत की है। उधर प्रबंध निदेशक श्री गुप्ता एसडल्यूसी बरेली स्थित रसुईया गोदाम में हुए खाद्यान्न घोटाले पर काफी सख्त होते नजर आ रहे हैं।
घोटालेबाज फिर से बरेली मंडल में तैनातरसुईया गोदाम पर खाद्यान्न घोटाला करने वाले दिनेश कुमार आरोपी बताये जाते हैं। उन्होंने जुगाड़ कर फिर से मलाईदार पोस्टिंग प्राप्त कर ली है। विभागीय सांठगाठ से दिनेश कुमार इन दिनों ललौरीखेड़ा जिला पीलीभीत स्थित गोदाम पर तैनात हैं। कुछ विभागीयअधिकारी दिनेश कुमार पर कार्रवाई करने के बजाये संरक्षण दे रहे हैं। लेकिन प्रबंध निदेशक के तेवर के चलते इस बार बचना मुश्किल ही होगा।













