Breaking News

ऑक्सफोर्ड हाई स्कूल ने झुग्गी-बस्ती के बच्चों संग मनाया बाल दिवस, बांटे गर्म कपड़े और जरूरी सामान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विद्यार्थियों ने जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान

टेलीग्राम संवाद

हावड़ा। बाल दिवस पर हावड़ा के ऑक्सफोर्ड हाई स्कूल ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। विद्यालय ने आसपास की झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले जरूरतमंद बच्चों को बाल दिवस समारोह में शामिल कर उनके साथ खुशियां बांटीं। इस दौरान विद्यार्थियों ने बच्चों ,को गर्म कपड़े, भोजन और दैनिक उपयोग की जरूरी वस्तुएं वितरित कीं। विद्यालय की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना विकसित करना रहा।

झुग्गी-बस्ती में जाकर दिया आमंत्रण

विद्यालय के चेयरमैन एससी दुबे के अनुसार, प्रधानाचार्या पी. डे सरकार ने 13 नवंबर से ही आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी थीं। विद्यार्थियों और शिक्षकों की टीम आसपास की झुग्गी-बस्ती में पहुंची और वहां रहने वाले जरूरतमंद बच्चों को विशेष आमंत्रण-पर्चियां देकर 14 नवंबर को विद्यालय आने के लिए आमंत्रित किया।

विद्यार्थियों ने बांटे उपहार

बाल दिवस पर विद्यालय पहुंचे बच्चों का आत्मीयता से स्वागत किया गया। विद्यार्थियों ने स्वयं आगे बढ़कर उन्हें गर्म कपड़े, भोजन और दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं दीं। इस दौरान जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह दिखाई दिया। विद्यार्थियों ने भी उनके साथ समय बिताया और खुशियां साझा कीं।

किताबी ज्ञान के साथ मानवीय मूल्यों की सीख

विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक हासिल करना नहीं, बल्कि बच्चों को संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में करुणा, सहयोग, समानता और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे गुण विकसित होते हैं। उन्हें समाज के वंचित वर्गों की परिस्थितियों को समझने और जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा मिलती है।

चेयरमैन एससी दुबे और प्रधानाचार्या पी. डे सरकार के मार्गदर्शन में हुए आयोजन की गणमान्य लोगों ने सराहना की। प्रधानाचार्या ने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने वाले शिक्षकों, विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों का आभार जताया।

और पढ़ें

150 रुपये मासिक मानदेय से पद्मश्री तक का सफर, अब ओशो की राह पर पद्मश्री डॉ. मुकेश बत्रा~झुग्गी-बस्तियों में 300 मरीजों का उपचार करने वाले डॉ. मुकेश बत्रा ने खड़ा किया अंतरराष्ट्रीय होम्योपैथी नेटवर्क

150 रुपये मासिक मानदेय से पद्मश्री तक का सफर, अब ओशो की राह पर पद्मश्री डॉ. मुकेश बत्रा~झुग्गी-बस्तियों में 300 मरीजों का उपचार करने वाले डॉ. मुकेश बत्रा ने खड़ा किया अंतरराष्ट्रीय होम्योपैथी नेटवर्क