टेलीग्राम संवाद
बरेली। बरेली जिला में लगभग 20 घंटे वही बारिश से कई नदियों में जल स्तर बढ़ गया है। रविवार से सोमवार सुबह तक 350 एमएम बारिश हुई। जिलाधिकारी ने बढ़ते जल स्तर का जायजा भी लिया।
सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया। डरुआपुर गांव पास रपटा पुल से एक बाइक अनियंत्रित होकर अरिल नदी में जा गिरी। बाइक पर सवार तीन लोग भी तेज बहाव में बह गए। पुलिस दल पहुंचा। जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। देर रात गोताखोरों से तलाश शुरू कराई लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई।

बताया गया कि तीनों लोग बाइक से बरेली आ रहे थे। सोमवार शाम जब वे डरुआपुर गांव पास अरिल नदी पर बने रपटा पुल से गुजर रहे थे, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे बाइक समेत तीनों लोग नदी में जा गिरे। नदी में पानी का बहाव तेज होने से तीनों बह गए।

जानकारी मिलते ही आंवला और बिशारतगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश शुरू कराई। अंधेरा होने के बावजूद देर रात तक बचाव अभियान जारी रहा। तेज बहाव होने से राहत दल को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
आंवला कोतवाल बीनू सिंह ने बताया कि एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। बाइक अनियंत्रित होकर अरिल नदी के तेज बहाव में गिर गई और तीनों उसके साथ बह गए। उनकी तलाश कराई जा रही है।
खबर लिखे जाने तक तीनों की कोई भी तलाशा नहीं जा सका।











