Breaking News

सोशल मीडिया के ‘साइबर रण’ में अब पुलिस उतारेगी डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स की फौज-एडीजी रमित शर्मा ने संभाली कमान बरेली में जमीन हड़पने के मामले में आरोपी गोरखपुर यूनिवर्सिटी वीसी पर एफआईआर बरेली में नामचीन हकीम 20 घंटे डिजिटल अरेस्ट सूझबूझ से बच गया खाता, मामला दर्ज कुश्ती के महानायक, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित, पद्मश्री मास्टर चंदगीराम की स्मृति में दिल्ली में सजेगा आठवां अखिल भारतीय गोल्ड कप थिंक गुड फाउंडेशन का मिशन 100 करोड़ वृक्ष : एक अरब पेड़ों से हरित भारत बनाने का महाअभियान Global Taj International Film festival (GTIFF-2026) मोबाइल से बनी फिल्म ‘कश – लॉस्ट इन स्मोक’ ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर मारी बाजी

सेवा के संकल्प के साथ रोटरी क्लब ऑफ बरेली हेरिटेज की नई टीम ने संभाली कमान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली हेरिटेज की 21वीं इंस्टॉलेशन सेरेमनी रविवार को बरेली क्लब में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। समारोह में रोटरी परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों, चिकित्सकों और क्लब सदस्यों की सहभागिता रही।

समारोह के मुख्य अतिथि डीजी सीए जसवीर सिंह भाटिया रहे। उनके साथ आईपीडीजी सीए राजेन विद्यार्थी, पीडीजी किशोर कट्ट्रो, डीजी एन. विनय कृष्णन और ईडीएस गौरव जैन समेत रोटरी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

समारोह में क्लब की नई कार्यकारिणी ने दायित्व ग्रहण किया। रेनु प्रिया महाजन ने प्रेसिडेंट, नीलू मेहंदी रत्ता ने सेक्रेटरी और दीप्ति गर्ग ने ट्रेजरर का पद संभाला। इस दौरान क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट राधा सिंह, डॉ. रश्मि शर्मा, डॉ. साजा बेगम, रिचा टंडन, डॉ. शालीन दीक्षित और सविता मल्होत्रा की उपस्थिति रही।

इंस्टॉलेशन समारोह को सेवा कार्यों से भी जोड़ा गया। क्लब की ओर से पांच जरूरतमंद बच्चों की एक वर्ष की स्कूल फीस का सहयोग किया गया। वहीं, एक जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन प्रदान कर उसे आत्मनिर्भर बनाने की पहल की गई।

समारोह में डॉ. महाजन, डॉ. अशोक मेहंदी रत्ता, डॉ. दीक्षित, डॉ. योगेश शर्मा, डॉ. अतुल अग्रवाल, संजय रेखरीवाल, संजय चावला और सीए सुधीर मल्होत्रा समेत कई गणमान्य नागरिक एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।

और पढ़ें