बीडीए सख्तः मानचित्र पर सवाल उठे, होर्डिंग-फ्लेक्स हटे-सिर्फ 41 लाख रुपये में दुकान और किराये दावे फुस्स, बीडीए ने बिल्डर पर कसा शिकंजा, मचा हड़कंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टेलीग्राम संवाद

बरेली। सिर्फ 41 लाख रुपये में दुकान और हर माह 32 हजार रुपये तक किराये के दावे वाली रियल एस्टेट परियोजना को लेकर सवाल उठने के बाद बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) ने कार्रवाई की है। परियोजना को लेकर सामने आई खबर में नक्शा स्वीकृति, रेरा पंजीकरण और निवेश पर किए जा रहे दावों की वैधानिक स्थिति पर सवाल उठाए गए थे। इसके बाद परियोजना स्थल पर लगे बिल्डर के होर्डिंग और फ्लेक्स हटवा दिए गए।

BDA कार्रवाई बाद परियोजना के प्रचार-प्रसार और निवेशकों को किए जा रहे दावों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। परियोजना में निवेश के नाम पर कुछ लोगों से रकम लिए जाने की जानकारी भी सामने आई है। ऐसे में संबंधित लेन-देन और निवेश से जुड़े दस्तावेजों की जांच को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पैसा लगाने वाले लोगों में भी अब चिंता बढ़ गई है।

41 लाख रुपये में दुकान खरीदने और नियमित किराये की आय के दावों से आकर्षित होकर यदि लोगों ने रकम लगाई है तो जांच के निष्कर्ष उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण होंगे।बीडीए कार्रवाई बाद अब परियोजना की वैधानिक स्थिति, निवेश से जुड़े लेन-देन और बिल्डर दावों की जांच पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

और पढ़ें