आत्मदाह की कोशिश नाकाम करने वाले आठ जांबाज सुरक्षाकर्मी को जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने किया सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर आत्मदाह की कोशिश को समय रहते नाकाम करने वाले आठ सुरक्षाकर्मियों को जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सम्मानित किया। डीएम ने सभी सुरक्षाकर्मियों को 2,500 रुपये की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र देकर उनकी सजगता, साहस और त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

घटना के दौरान सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी और सूझबूझ से जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में गंभीर स्थिति उत्पन्न होने से बच गई। उनकी त्वरित कार्रवाई की जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने विशेष रूप से सराहना की।

और पढ़ें