रोटरी क्लब ऑफ बरेली ग्रेस की नई अध्यक्ष बनीं राखी मनोहर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अधिष्ठापन समारोह में संभाली क्लब की कमान

सामाजिक सेवा और जनकल्याण के कार्यों को गति देने का संकल्प

टेलीग्राम संवाद

बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली ग्रेस के चौथे अधिष्ठापन समारोह में रोटेरियन राखी मनोहर ने वर्ष 2026-27 के लिए क्लब अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। चौपुला रोड स्थित रोटरी भवन, सिविल लाइंस में आयोजित समारोह में उन्हें नई जिम्मेदारियों की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही वर्ष 2025-26 की अध्यक्ष रोटेरियन मेघा कृष्णा के कार्यकाल का औपचारिक समापन हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि मेजर डोनर रोटेरियन सीए विनय कृष्णा (DGN) रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन कनिका शर्मा मौजूद रहीं। कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारियों, सदस्यों और आमंत्रित अतिथियों ने भाग लिया। नए पदाधिकारियों को भी उनके दायित्वों की शपथ दिलाई गई।

नई अध्यक्ष राखी मनोहर के नेतृत्व में क्लब की सामाजिक सेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर रहेगा। स्वास्थ्य, शिक्षा, जनकल्याण और जरूरतमंदों की सहायता से जुड़ी सेवा परियोजनाओं को प्राथमिकता देने की बात क्लब की ओर से कही गई।

समारोह में क्लब की सचिव रोटेरियन नितिका कपूर, कोषाध्यक्ष रोटेरियन डॉ. मेधावी अग्रवाल तथा चार्टर प्रेसिडेंट एवं क्लब लर्निंग फैसिलिटेटर रोटेरियन सीएस निधि अग्रवाल समेत क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

और पढ़ें