LeadsConnect का बड़ा तकनीकी कदम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

AGRANI की यील्ड सटीकता पर 90% गारंटी, सितंबर से फोटो एनालिटिक्स मॉड्यूल ओपन सोर्स

सभी सब्सक्राइबर्स को एडवांस मोड की सेवाओं का मिलेगा पूर्ण एक्से

‘SAMVAD’ के जरिए कृषि, जलवायु जोखिम और आपदा प्रबंधन के वैज्ञानिक समाधान होंगे प्रदर्शित

नोएडा। कृषि क्षेत्र में तकनीक आधारित निर्णयों को अधिक सटीक, पारदर्शी और सुलभ बनाने की दिशा में LeadsConnect Services Pvt. Ltd. ने AGRANI सब्सक्रिप्शन सेवाओं को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक सितंबर 2026 से AGRANI के ‘Advance Mode’ में उपलब्ध सभी सेवाओं का पूर्ण एक्सेस सभी सब्सक्राइबर्स को दिया जाएगा। साथ ही कंपनी ने AGRANI की यील्ड (उपज) सटीकता को लेकर 90 प्रतिशत की परफॉर्मेंस गारंटी भी घोषित की है।

कंपनी के अनुसार यदि AGRANI की यील्ड सटीकता 90 प्रतिशत से कम रहती है तो 90 प्रतिशत के निर्धारित स्तर से जितने प्रतिशत अंकों की कमी होगी, उसके अनुरूप सब्सक्रिप्शन राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। कृषि क्षेत्र में डेटा और मॉडल आधारित तकनीकी सेवाओं के लिहाज से कंपनी का यह कदम जवाबदेही और परिणाम आधारित सेवा की दिशा में अहम माना जा रहा है।

LeadsConnect सितंबर 2026 से ‘SAMVAD’ (Scientific Discussion on Agriculture, Modelling, Value Chain & Disaster Analytics) प्लेटफॉर्म शुरू करने जा रही है। इस मंच पर कृषि, जलवायु जोखिम, फिनटेक और आपदा जोखिम प्रबंधन से संबंधित कंपनी के इन-हाउस विकसित तकनीकी समाधानों को वैज्ञानिक एवं तकनीकी दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाएगा।

कंपनी के मुताबिक इन समाधानों में रिमोट सेंसिंग आधारित मॉडल, बायोफिजिकल सिमुलेशन तथा पारंपरिक और उन्नत AI आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया गया है। SAMVAD का उद्देश्य वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, नीति-निर्माताओं और विद्यार्थियों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है, जहां प्रमाण-आधारित चर्चा और तकनीकी समाधान विकसित किए जा सकें।

AGRANI से जुड़ी एक अन्य बड़ी घोषणा में कंपनी ने ‘PHOTOGRAPH ANALYTICS’ मॉड्यूल को सितंबर 2026 से पूरी तरह ओपन सोर्स करने की बात कही है। इस मॉड्यूल को Devi-PARVATI (Developing INTELLIGENCE – Photograph Analytics & Risk Assessment for Transferring INTELLIGENCE) नाम दिया गया है।

ओपन-सोर्स पहल के तहत Data Annotation, Feature Extraction, Model Training & Calibration, Model Manager और Accuracy Assessment जैसे प्रमुख मॉड्यूल पूरी तरह कार्यशील रूप में उपलब्ध कराए जाएंगे। कंपनी के अनुसार विभिन्न संस्थान और हितधारक इन तकनीकों का इस्तेमाल अपने अनुप्रयोगों में कर सकेंगे और जरूरत के मुताबिक इन्हें आगे विकसित कर सकेंगे।

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि फोटो एनालिटिक्स से संबंधित ये सेवाएं AGRANI ऐप के Free Mode में भी उपलब्ध कराई जाएंगी। कंपनी का दावा है कि इस पहल का मकसद वैज्ञानिक एवं तकनीकी समाधानों को भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर अधिक लोकतांत्रिक और सुलभ बनाना है।

और पढ़ें