नवोदय हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, मची भगदड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कर्मचारी नगर स्थित नवोदय हॉस्पिटल में शनिवार को चौथी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ने तुरंत बिकराल रूप ले लिया।
डॉक्टरों की जानकारी के अनुसार आग एसी में शॉर्ट सर्किट होने से लगने की आशंका है धुआं उठते ही हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।


हॉस्पिटल प्रबंधन ने तुरंत आपातकालीन व्यवस्था लागू करते हुए सभी वार्ड खाली कराए और मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला। गंभीर मरीजों को भी हॉस्पिटल स्टाफ और तीमारदारों की मदद से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया कुछ मरीजों को सड़क के किनारे फुटपाथ पर लिटा दिया । समय रहते बड़ा हादसा टल गया।
घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मिनी बाईपास रोड पर वाहनों की लंबी कतार लगने से यातायात प्रभावित रहा और कई देर तक जाम की स्थिति बनी रही।
फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया और उसके कारणों की जांच की जा रही है। खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग से हुए नुकसान का आकलन भी संबंधित अधिकारी कर रहे हैं।

टेलीग्राम संवाद

बरेली। नवोदय अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लगने पर मरीजों और तीमारदारों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही अस्पताल स्टाफ ने राहत-बचाव शुरू किया। इसी दौरान डॉ. प्रतीक गंगवार ने मोर्चा संभालते हुए मरीजों को सुरक्षित बाहर निकलवाया और गंभीर मरीजों को विशेष सावधानी से अपने अस्पताल में शिफ्ट कराया। वहां बेड, दवाइयों और उपचार की तत्काल व्यवस्था की गई। डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्यकर्मियों की तत्परता से मरीजों का इलाज बाधित नहीं हुआ और बड़ी अनहोनी टल गई।

और पढ़ें