राजसी अंदाज़ में सजा रोटरी क्लब ऑफ बरेली ग्रेस का तीज समारोह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली ग्रेस की ओर से अध्यक्ष रोटेरियन राखी मनोहर की अध्यक्षता में राजवाड़ा थीम पर आधारित भव्य एवं रंगारंग तीज समारोह का आयोजन किया गया। राजस्थानी रजवाड़ा शैली में सजे समारोह में क्लब की सदस्याएं शाही परिधानों में नजर आईं और पूरे आयोजन को राजसी रंग प्रदान किया।

समारोह में क्लब की सदस्याएं राजघराने की रानियों की तरह पारंपरिक एवं आकर्षक परिधानों में सज-धजकर पहुंचीं। राजसी सजावट और पारंपरिक वेशभूषा ने कार्यक्रम की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।

कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन अनुभी अग्रवाल, रोटेरियन स्वाति गुप्ता, रोटेरियन तनु अग्रवाल, रोटेरियन रिचा अग्रवाल एवं रोटेरियन अनुप्रिया ने किया। सभी होस्ट्स ने राजस्थानी रजवाड़ा अंदाज़ में कार्यक्रम को मनोरंजक और जीवंत बनाए रखा। उनके संचालन की सदस्यों ने खूब सराहना की।

समारोह में मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विभिन्न मनोरंजक गेम्स और गतिविधियां आयोजित की गईं। क्लब की सदस्याओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ इनमें भाग लिया और कार्यक्रम का आनंद उठाया।

सारिका गुप्ता बनीं तीज क्वीन