सटीक चिकित्सा, जीनोमिक्स और उन्नत आनुवंशिक सुलभ जांच हुई चर्चा
सम्मेलन में दिखी वैज्ञानिक नेतृत्व झलक
टेलीग्राम संवाद
हैदराबाद। आनुवंशिक जांच और सटीक चिकित्सा क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रही लीड्स जेनेटिक्स ने हैदराबाद में आयोजित प्रतिष्ठित एआरवीओ कॉन्फ्रेंस में प्रभावशाली भागीदारी दर्ज कराते हुए उद्योग, चिकित्सा और अनुसंधान जगत के विशेषज्ञों के साथ भविष्य की स्वास्थ्य तकनीकों पर व्यापक विचार-विमर्श किया। सम्मेलन में कंपनी की सक्रिय मौजूदगी ने यह स्पष्ट किया कि भारत में जीनोमिक्स आधारित स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा लगातार विस्तृत हो रहा है।

जीनोमिक्स और सटीक चिकित्सा पर हुआ मंथन
सम्मेलन दौरान चिकित्सकों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ हुए संवाद में जीनोमिक्स तकनीक के बढ़ते प्रभाव, बीमारियों की प्रारंभिक पहचान, व्यक्तिगत उपचार और बेहतर चिकित्सकीय निर्णयों में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेषज्ञों का मानना रहा कि सटीक चिकित्सा भविष्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को अधिक प्रभावी और मरीज-केंद्रित बनाएगी।

कंपनी स्टॉल पर विशेषज्ञों की रही विशेष रुचि
लीड्स जेनेटिक्स प्रदर्शनी स्टॉल पर बड़ी संख्या में चिकित्सकों, शोधकर्ताओं और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने पहुंचकर कंपनी की अत्याधुनिक आनुवंशिक जांच सेवाओं और तकनीकी क्षमताओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान अनुसंधान, तकनीकी सहयोग और नवाचार आधारित साझेदारी की नई संभावनाओं पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

अनुसंधान और नवाचार को मिलेगी नई गति
कंपनी अनुसार सम्मेलन में मिले सकारात्मक प्रतिसाद ने उन्नत आनुवंशिक जांच को अधिक सुलभ, विश्वसनीय और मरीज-केंद्रित बनाने के उसके प्रयासों को और मजबूती दी है। कंपनी का मानना है कि मजबूत वैज्ञानिक सहयोग और निरंतर अनुसंधान से स्वास्थ्य सेवाओं का भविष्य अधिक प्रभावी बनेगा।
स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति दोहराई प्रतिबद्धता
एआरवीओ कॉन्फ्रेंस में सहभागिता माध्यम से लीड्स जेनेटिक्स ने सटीक चिकित्सा और आधुनिक आनुवंशिक जांच को अधिक से अधिक मरीजों तक पहुंचाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कंपनी का विश्वास है कि जीनोमिक्स में हो रही प्रगति और वैश्विक सहयोग स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देंगे।











