IHE 2026 में छाया Leads Brand Connect

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पवन सचदेवा
ग्रेटर नोएडा। भारत के सबसे प्रतिष्ठित हॉस्पिटैलिटी आयोजनों में शामिल India International Hospitality Expo (IHE) 2026 में Leads Brand Connect ने अपने चार विशिष्ट उपभोक्ता ब्रांड्स के साथ दमदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रीमियम और नवाचार आधारित खाद्य उत्पादों का व्यापक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी के दौरान देशभर से आए शेफ, होटल उद्योग के प्रतिनिधि, खरीदार और फूड प्रोफेशनल्स ने इन ब्रांड्स में गहरी रुचि दिखाई।

गौरमेट फूड से लेकर दैनिक उपयोग के उत्पादों तक व्यापक श्रृंखला

Leads Brand Connect के पोर्टफोलियो में शामिल Amazonika Mundi India ने काजू फाइबर से तैयार अपने प्लांट-बेस्ड गौरमेट उत्पादों को प्रदर्शित किया। प्राकृतिक रूप से मांस जैसी बनावट और विभिन्न मसालों के स्वाद को आसानी से आत्मसात करने की इसकी क्षमता ने विशेषज्ञों का ध्यान आकर्षित किया।
वहीं Coracao Do Vale ने पुर्तगाल का प्रीमियम Single-Origin Extra Virgin Olive Oil (EVOO) पेश किया, जो शुरुआती हार्वेस्ट से तैयार होने के साथ प्राकृतिक पॉलीफेनॉल्स से भरपूर है और उच्च गुणवत्ता वाले ऑलिव ऑयल पसंद करने वाले उपभोक्ताओं के बीच चर्चा का विषय बना।

Bail Kolhu ने अपने शुद्ध और पारंपरिक स्वाद वाले कच्ची घानी सरसों तेल की गुणवत्ता का प्रदर्शन किया, जबकि World Of Nourish ने पोषणयुक्त और सावधानीपूर्वक चयनित ग्रॉसरी उत्पादों के माध्यम से स्वस्थ खानपान की अपनी अवधारणा को उद्योग के सामने रखा।

ब्राजीलियन फूड इनोवेशन को मिला वैश्विक मंच

प्रदर्शनी के दौरान नई दिल्ली स्थित ब्राजील दूतावास के कृषि अटैची रॉबर्टो कार्लोस पापा की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया। उन्होंने ब्राजीलियन खाद्य नवाचारों को प्रोत्साहित करते हुए प्रदर्शित उत्पादों की सराहना की।

लाइव कुकिंग वर्कशॉप रही आकर्षण का केंद्र

प्रसिद्ध शेफ भारत आलाघ ने विशेष क्यूलिनरी वर्कशॉप आयोजित कर विभिन्न उत्पादों के उपयोग और उनकी संभावनाओं को व्यावहारिक रूप से प्रस्तुत किया। इस सत्र को होटल उद्योग और फूड प्रोफेशनल्स ने काफी सराहा।

टीमवर्क बना सफलता की कुंजी

Leads Brand Connect ने आयोजन की सफलता का श्रेय अपनी पूरी टीम को दिया, जिसने महीनों की तैयारी, समन्वय और सूक्ष्म योजना के माध्यम से IHE 2026 में ब्रांड्स की प्रभावशाली प्रस्तुति सुनिश्चित की। कंपनी का मानना है कि यह मंच भारतीय हॉस्पिटैलिटी और फूड इंडस्ट्री में वैश्विक गुणवत्ता वाले उत्पादों के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

और पढ़ें