दुल्हन प्रेमी संग फरार, बहन से निकाह का बना समझौता; उसने भी किया इंकार, बारातघर बना रणक्षेत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के नरियावल स्थित एक बारातघर में शनिवार रात निकाह समारोह के दौरान ऐसा हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ कि खुशियों का माहौल देखते ही देखते हिंसक टकराव में बदल गया। पहले निकाह से कुछ घंटे पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसके बाद दोनों परिवारों ने सामाजिक प्रतिष्ठा बचाने के लिए उसकी छोटी बहन से निकाह कराने का फैसला किया, लेकिन उसका भी प्रेम प्रसंग सामने आने और निकाह से इंकार करने पर मामला बेकाबू हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।


रिश्ता तय, निकाह की तैयारी और फिर अचानक पलट गया पूरा घटनाक्रम

जानकारी के अनुसार बिथरी चैनपुर क्षेत्र के एक गांव की युवती का रिश्ता पास के गांव के युवक से तय हुआ था। शनिवार रात नरियावल बारातघर में निकाह की तैयारियां अंतिम चरण में थीं। इसी दौरान दुल्हन कथित तौर पर घर में रखे जेवरात लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। मामला दूल्हा पक्ष तक पहुंचा तो बारातघर में घंटों पंचायत चली।
रिश्तेदारों और ग्रामीणों की मौजूदगी में सामाजिक प्रतिष्ठा बचाने के लिए दुल्हन की छोटी बहन से निकाह कराने पर सहमति बनी। हालांकि यह समझौता भी ज्यादा देर नहीं टिक सका।


छोटी बहन का भी प्रेम प्रसंग आया सामने

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छोटी बहन से निकाह की रस्म शुरू होने से ठीक पहले किसी ने दूल्हा पक्ष को जानकारी दी कि उसका भी एक युवक से प्रेम संबंध है और वह भी यह शादी नहीं करना चाहती। यह सूचना मिलते ही माहौल गरमा गया। दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई और फिर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।


बारातघर में चले लाठी-डंडे, तीन घायल

देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। बारातघर में जमकर लाठी-डंडे चले और ईंट-पत्थर फेंके गए। मारपीट में दुल्हन की चचेरी बहन, उसका देवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हंगामे के बाद निकाह की सभी तैयारियां धरी रह गईं और बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।


पुलिस ने संभाला मोर्चा, चार लोग हिरासत में

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।


क्या बोले एसओ बिथरी चैनपुर

और पढ़ें