आवास, वाहन और व्यक्तिगत ऋण योजनाओं की दी जानकारी
बिल्डरों व वाहन डीलरों के साथ हुए टाई-अप
टेलीग्राम संवाद
बरेली। सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के बरेली क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा 22 मई 2026 को शहर में एक भव्य मेगा रिटेल क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रमुख सुधीर कुमार ने की। कार्यक्रम में करीब 55 ग्राहकों, वाहन डीलरों और बिल्डरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान बैंक द्वारा कुल ₹25 करोड़ के विभिन्न ऋण स्वीकृत किए गए। लाभार्थियों को मौके पर ही चेक एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इस दौरान आवास ऋण, वाहन ऋण, व्यक्तिगत ऋण सहित अन्य रिटेल बैंकिंग उत्पादों की विस्तृत जानकारी भी ग्राहकों को दी गई तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
अभियान के अंतर्गत दो बिल्डरों और तीन वाहन डीलरों के साथ टाई-अप भी किए गए। बैंक अधिकारियों के अनुसार इससे आवास एवं वाहन ऋण क्षेत्र में सहयोग को और मजबूती मिलेगी तथा ग्राहकों को बेहतर एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
कार्यक्रम में बिल्डरों, डीलर सेल्स एग्जीक्यूटिव्स एवं ग्राहकों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। बैंक प्रबंधन ने इसे ग्राहकों और व्यावसायिक सहयोगियों के साथ संबंध मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक मोहम्मद शोएब, अमित उपाध्याय सहित विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मार्केटिंग ऑफिसर अमित कुमार सिंह ने किया।
अंत में बैंक प्रबंधन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।















