बरेली में पेट्रोल 100 रुपये पार- डीजल 95.38 और पेट्रोल 101.90 रुपए लीटर हुआ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टेलीग्राम संवाद

बरेली। सार्वजनिक पेट्रोलियम कंपनियों ने एक बार फिर डीजल पेट्रोल पर दाम बढ़ा दिए हैं। पिछले 10 दिनों में चौथी बार दामों में बढ़ोतरी हुई है। जिससे बरेली में डीजल 95.38, पेट्रोल 101.90 और एक्स्ट्रा प्रीमियम 110.50 रुपए प्रति रुपए प्रति लीटर हो गया है।

बरेली में बढ़ी कीमत

बरेली में डीजल 2.71, पेट्रोल 2.61 और एक्स्ट्रा प्रीमियम 2.60 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है।

बढ़ रही महंगाई

बताया जाता है अमेरिका- ईरान और इजरायल बीच चल रहे विवाद से भारत भी अछूता नहीं है। लगातार पेट्रोलियम पदार्थों पर कीमतें बढ़ रही है। जिससे स्थानीय यातायात, किराया, भाड़ा बढ़ता जा रहा है। आयात भी महंगा हो गया है। जिसका असर हर खाद्य पदार्थ और अन्य वस्तुओं पर पड़ रहा है। महंगाई बढ़ती जा रही है। जिससे आम व्यक्ति भी प्रभावित होने लगा है।

और पढ़ें