सौभाग्यवती गंगवार की दूसरी पुण्यतिथि पर सैकड़ो लोगों ने दी श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • हवन कार्यक्रम में राष्ट्रीय भाजपा कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल भी हुए शामिल
  • मंत्री, विधायक और विपक्षी नेता भी पहुंचे

बरेली। अर्बन कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष सौभाग्यवती गंगवार एक मिलनसार भाजपा नेत्री थी। उनका अचानक 24 मई को निधन हो गया था। इससे उनका घर सूना सूना हो गया। अब सिर्फ उनकी यादें लोगों में आज भी ताजा है। रविवार सुबह उनकी दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई।

भारत सेवा ट्रस्ट प्रेम नगर स्थित आवास पर झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और उनके परिजनों ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। रविवार सुबह 10:00 बजे हवन आदि पूजा पाठ उपरांत सौभाग्यवती गंगवार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे। रविवार सुबह से ही भारत सेवा ट्रस्ट पर लोग दूरदराज से पहुंचना शुरू हो गए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तमाम लोगों ने उनकी बातों को याद भी किया। वन मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार, विधायक संजीव अग्रवाल, डा. डीसी वर्मा, राघवेंद्र शर्मा, डॉक्टर एमपी आर्य, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गंगवार उर्फ बीरू, भाजपा नेता भुजेंद्र गंगवार, रईस शावेज, ललित अवस्थी, उदयभान कटिया, विनोद गंगवार, सतीश रोहतगी, तरुण गंगवार, रमेश जैन, इंदु सेठी, शीतल गुलाटी, वरिष्ठ समाजसेवी अश्वनी ओबेरॉय, कांग्रेसी नेता अजय शुक्ला, उद्यमी रवि प्रकाश अग्रवाल और कई पत्रकारों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी।अर्बन कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष श्रुति गंगवार और सुबोध सचान आदि ने सक्रिय योगदान दिया।

और पढ़ें