आजम खान को लगा बड़ा झटका, दो साल और काटनी होगी जेल, एमपी-एमएलए कोर्ट ने सुनाया सजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रियांशु कुमार प्रजापति

टेलीग्राम संवाद, रामपुर। आजम खान को रामपुर के जिलाधिकारी को जूते साफ कराऊंगा कहना भारी पड़ गया। शनिवार को रामपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट ने आजम खान को दो साल के जेल की सजा सुनाई। इसी के साथ उन पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

2019 के लोकसभा चुनाव में आजम खान ने यह विवादित बयान दिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। जिसके बाद इस विषय पर निर्वाचन आयोग ने सीधे तौर पर संज्ञान लिया और तत्काल प्रभाव से रामपुर के प्रशासन को तलब किया था।

इस मामले के तहत 2019 में रामपुर के भोट थाना में विवादित बयान देने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। एमपी-एमएलए कोर्ट में आजम खान के खिलाफ ट्रायल चल रहा था। आजम के खिलाफ कोर्ट में पुलिस ने चार्जशीट दायर की थी, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।

गौरतलब है कि आजम खान पर पहले से ही कई मुकद्दमें चल रहे हैं ऐसे में यह फैसला उनके लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ है। बीते कुछ वर्षों में उनके खिलाफ दर्ज मामलों में कई बार कोर्ट में सुनवाई हुई है। अभी कुछ दिनों पहले ही आजम खान बेल पर बाहर आए थे और इस फैसले से उन्हें एक बार फिर जेल की यात्रा करनी होगी।

और पढ़ें