बरेली स्थित सरदार नगर गांव में ओवरहेड टैंक गिरने मामले में एक्सीईन निलंबित-परियोजनाओं पर उठे सवाल, बड़े लोग बचाने को हो रही तावड़तोड़ कार्यवाही

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टेलीग्राम संवाद

बरेली। जिले में जल जीवन मिशन परियोजना तहत 15 माह पहले बने ओवरहेड टैंक गिरने के प्रकरण में अधिशासी अभियंता जल निगम कुमकुम गंगवार को भी निलंबित कर दिया है। उन पर कर्तव्यों व दायित्व के सत्य निष्ठापूर्वक निर्वह्न न करने और मथुरा में भी जून-2024 में जलाशय गिरने के चलते गुणवत्ता में खामी के आरोप लगे हैं। आरोपों की जांच के लिए मुख्य अभियंता गोरखपुर विक्रम प्रताप सिंह को नामित किया गया है। लेकिन उन्हें अभी तक कोई आरोप पत्र नहीं दिया है। फिलहाल बड़े लोग बचाने के लिए निलंबित अधिशासी अभियंता कुमकुम गंगवार ग्रामीण जल निगम झांसी से संबंध कर दिया गया है।

यह है मामला

प्रबंध निदेशक ने जारी किया पत्र

प्रबंध निदेशक जल निगम ग्रामीण डा. राजशेखर ने जारी आदेश में कुमकुम गंगवार पर बरेली में कर्तव्यों व दायित्वों का सत्यनिष्ठा पूर्वक निर्वहन न करने के साथ मथुरा में भी तैनाती के दौरान लापरवाही का आरोप लगा है। शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि 30 जून 2024 को मथुरा पेयजल पुनर्गठन योजना गोकुल बैराज पार्ट-1 निर्माण कार्यों में लापरवाही बरते जाने के कारण कृष्णा बिहार कालोनी में 2500 किली. की निर्मित शिरोपरि जलाशय क्षतिग्रस्त होकर गिर गया था। उस घटना में
शासन की ओर से कुमकुम गंगवार को निलंबित कर दिया गया है, अब उनकी जांच गोरखपुर के मुख्य अभियंता को दी गई है।
कार्यों गुणवत्ता अधोमानक होने, कार्यों का सही ढंग से क्रियान्वयन न करने, विभाग को आर्थिक क्षति पहुंचाने, विभागीय व शासकीय निर्देशों का पालन न करने के आरोप में निलंबित किया गया। निलंबित एक्सईएन कुमकुम गंगवार ने बताया उन्हें कोई आरोप पत्र नहीं दिया है। वह इस कार्रवाई से व्यथित नजर आयीं।

परियोजना पर उठे सवाल

और पढ़ें