Breaking News

सोशल मीडिया के ‘साइबर रण’ में अब पुलिस उतारेगी डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स की फौज-एडीजी रमित शर्मा ने संभाली कमान बरेली में जमीन हड़पने के मामले में आरोपी गोरखपुर यूनिवर्सिटी वीसी पर एफआईआर बरेली में नामचीन हकीम 20 घंटे डिजिटल अरेस्ट सूझबूझ से बच गया खाता, मामला दर्ज कुश्ती के महानायक, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित, पद्मश्री मास्टर चंदगीराम की स्मृति में दिल्ली में सजेगा आठवां अखिल भारतीय गोल्ड कप थिंक गुड फाउंडेशन का मिशन 100 करोड़ वृक्ष : एक अरब पेड़ों से हरित भारत बनाने का महाअभियान Global Taj International Film festival (GTIFF-2026) मोबाइल से बनी फिल्म ‘कश – लॉस्ट इन स्मोक’ ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर मारी बाजी

IGRS निस्तारण में बरेली परिक्षेत्र का प्रदेश में दबदबा, शिकायतों के त्वरित समाधान पर मिला पहला स्थान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जनवरी-2026 की रैंकिंग में बरेली परिक्षेत्र अव्वल

बरेली, बदायूं और पीलीभीत जनपदों के साथ 74 थानों ने भी संयुक्त रूप से हासिल किया प्रदेश में प्रथम स्थान

विजय कुमार

टेलीग्राम संवाद, बरेली। उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए जनसुनवाई और शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की कसौटी बने IGRS (इंटीग्रेटेड ग्रीवेंस रिड्रेसल सिस्टम) पर बरेली परिक्षेत्र ने उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। जनवरी-2026 की प्रदेश स्तरीय समीक्षा में पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) बरेली परिक्षेत्र के निर्देशन में शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आधार पर बरेली परिक्षेत्र को उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
यह उपलब्धि केवल परिक्षेत्र स्तर तक सीमित नहीं रही। बरेली परिक्षेत्र के अधीन आने वाले बरेली, बदायूं और पीलीभीत जनपदों ने भी संयुक्त रूप से प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर अपनी कार्यकुशलता का प्रमाण दिया है। इसके साथ ही इन तीनों जनपदों के 74 थानों ने भी शिकायतों के प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण के आधार पर संयुक्त रूप से प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
यह सफलता दर्शाती है कि बरेली परिक्षेत्र में जनशिकायतों के निस्तारण को केवल औपचारिक प्रक्रिया न मानकर गंभीरता से लिया गया। शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान, समयबद्ध कार्रवाई और सतत मॉनिटरिंग के कारण परिक्षेत्र ने प्रदेश स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि IGRS पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण पुलिस की जवाबदेही और जनविश्वास को मजबूत करता है। प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल करना इसी प्रतिबद्धता का परिणाम है।

और पढ़ें