Breaking News

चक्र ब्रांड कच्ची घानी खाद्य तेल पर अदालत सख्त-मिलावट मामले में परिवाद दर्ज करने के आदेश ​प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी से उबाल-भाजपा महिला मोर्चा ने घेरा कलेक्ट्रेट-सपा सांसद की सदस्यता रद्द करने की मांग वृंदावन में गूँजा व्यापारी एकता का शंखनाद-पीलीभीत से जुटे व्यापारी-अब बरेली में होगा प्रांतीय युवा सम्मेलन मरौरी ब्लॉक में ‘स्व-गणना’ कार्यशाला-डिजिटल जनगणना के लिए जिलाधिकारी ने कर्मियों को किया जागरूक गांधी प्रेक्षागृह में हुई स्वास्थ्य सखी उन्मुखीकरण कार्यशाला -जिलाधिकारी ने व्यवहार परिवर्तन पर दिया जोर पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने किया महा मातेश्वरी मंदिर मार्ग का लोकार्पण-वार्ड 7 के निवासियों को मिली नई सड़क की सौगात

​प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी से उबाल-भाजपा महिला मोर्चा ने घेरा कलेक्ट्रेट-सपा सांसद की सदस्यता रद्द करने की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टेलीग्राम संवाद


​पीलीभीत।समाजवादी पार्टी के सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध की गई अभद्र टिप्पणी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को जनपद पीलीभीत के कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित महिलाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए समाजवादी पार्टी की विचारधारा और सांसद के बयान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का स्पष्ट कहना था कि देश के सर्वोच्च पद पर बैठे व्यक्तित्व के खिलाफ ऐसी टिप्पणी न केवल अशोभनीय है, बल्कि यह देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर भी चोट है।
​”आधी आबादी का अपमान”: जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा


​प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सदैव महिलाओं के उत्थान और सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता में रखा है। उनके प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना समाजवादी पार्टी की संकीर्ण और ओछी मानसिकता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि देश की नारी शक्ति ऐसे अपमान का करारा जवाब देगी।
​निंदा और चेतावनी: रेखा सिंह परिहार व डॉ. दलजीत कौर
​भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेखा सिंह परिहार ने सपा नेतृत्व की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि- सांसद द्वारा प्रयोग की गई भाषा निंदनीय है और यदि सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी गई, तो यह विरोध प्रदर्शन पीलीभीत से निकलकर राष्ट्रीय स्तर तक जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर ने तंज कसते हुए कहा कि जो दल ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का विरोध करता आया है, उससे शिष्टाचार की उम्मीद करना बेमानी है। उन्होंने इस टिप्पणी को पूरी नारी शक्ति का अपमान बताया।
​वैश्विक नेतृत्व और सदस्यता रद्दीकरण की मांग: डॉ. आस्था अग्रवाल
​नगर पालिका परिषद की चेयरमैन डॉ. आस्था अग्रवाल ने वैश्विक पटल पर प्रधानमंत्री की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि जहाँ दुनिया भारत के शांति प्रयासों की सराहना कर रही है, वहीं विपक्ष के जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग भाषा की मर्यादा भूल रहे हैं। उन्होंने सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की लोकसभा सदस्यता तत्काल रद्द किए जाने की मांग उठाई।
​प्रदर्शन में ये रहीं शामिल

और पढ़ें