Breaking News

सुरों की महफिल में मिष्टी शुक्ला का जलवा, बनीं पहली ‘जायंट्स सिंगिंग स्टार’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। एसआरएमएस रिद्धिमा में सजे सुरों के मंच पर गुरुवार शाम प्रतिभाओं ने अपनी गायकी से समां बांध दिया। अलग-अलग गीतों की शानदार प्रस्तुतियों के बीच केसीएमटी की छात्रा मिष्टी शुक्ला ने ‘कहां हो तुम चले आओ’ गीत को अपने अंदाज में प्रस्तुत कर पहली ‘जायंट्स सिंगिंग स्टार’ का खिताब अपने नाम कर लिया। मिष्टी को विनर ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र और 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

जायंट्स वीक-2026 के तहत जायंट्स ग्रुप ऑफ बरेली की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में 160 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया था, जबकि ऑडिशन में 148 प्रतिभागी पहुंचे। निर्णायक मंडल ने गायकी के विभिन्न पहलुओं को परखते हुए 22 प्रतिभागियों को फाइनल के लिए चुना। फाइनल में निर्णायकों के मूल्यांकन के साथ दर्शकों की ऑनलाइन वोटिंग के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया।

मिष्टी शुक्ला — विनर
‘कहां हो तुम चले आओ’
पुरस्कार : 31 हजार रुपये + ट्रॉफी

पुरस्कृति — फर्स्ट रनर अप
‘श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम’
पुरस्कार : 21 हजार रुपये + ट्रॉफी

अजय शंकर — सेकेंड रनर अप
‘छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाय के’
पुरस्कार : 15 हजार रुपये + ट्रॉफी

मुस्कान गुप्ता — सांत्वना पुरस्कार
‘एक राधा एक मीरा दोनों ने’
पुरस्कार : 10 हजार रुपये + ट्रॉफी

यशी गंगवार — सांत्वना पुरस्कार
‘सत्यम शिवम सुंदरम’
पुरस्कार : 10 हजार रुपये + ट्रॉफी

निर्णायक मंडल ने चुनीं 22 प्रतिभाएं

और पढ़ें