मंत्री पद पर राजेश बीचले की शानदार जीत, उपाध्यक्ष पद पर सोनू महतिया ने दर्ज की सबसे बड़ी विजय; 3,000 मतदाताओं वाली संस्था को मिला नया नेतृत्व
अमिताभ अग्निहोत्री
टेलीग्राम संवाद,पीलीभीत। श्री अग्रवाल सभा (पंजी.) चुनाव महोत्सव-2026 का बहुप्रतीक्षित चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही संस्था को नया नेतृत्व मिल गया। अग्रवाल सभा भवन में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई मतगणना के बाद सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के परिणामों की मुख्य चुनाव अधिकारी दीपक अग्रवाल ने औपचारिक घोषणा की। चुनाव में 3,000 पंजीकृत मतदाता थे और विभिन्न पदों पर हुए मुकाबलों में सदस्यों ने उत्साहपूर्वक मतदान कर नए नेतृत्व का चयन किया। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी गई।

अध्यक्ष पद पर राजीव टीटी ने दर्ज की जीत
अध्यक्ष पद के त्रिकोणीय मुकाबले में राजीव कुमार अग्रवाल (टीटी) ने 715 मत (44.52%) प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अतुल कुमार अग्रवाल को 511 मत मिले, जबकि शैली अग्रवाल को 380 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार राजीव टीटी ने स्पष्ट बढ़त के साथ अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।

मंत्री पद पर राजेश बीचले का दबदबा
मंत्री पद पर राजेश अग्रवाल (बीचले) ने एकतरफा मुकाबले में 1,029 मत (66.56%) प्राप्त कर विजय हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी अभिषेक अग्रवाल को 517 मत मिले। इस परिणाम ने मंत्री पद पर राजेश बीचले की मजबूत पकड़ को स्पष्ट कर दिया।
उपाध्यक्ष पद पर सोनू महतिया की सबसे बड़ी जीत
उपाध्यक्ष पद के चुनाव में नीरज अग्रवाल ‘सोनू महतिया’ ने 1,067 मत (69.02%) प्राप्त कर चुनाव की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। उनके पक्ष में मिला भारी जनसमर्थन पूरे चुनाव का सबसे चर्चित परिणाम रहा।
अन्य प्रमुख पदों के परिणाम
उपमंत्री पद पर पल्लव अग्रवाल ने 839 मत (53.82%) प्राप्त कर जीत दर्ज की।
कोषाध्यक्ष पद पर अंकुर अग्रवाल ने 815 मत (53.62%) हासिल कर विजय प्राप्त की।
कानूनी सलाहकार पद पर रजत अग्रवाल एडवोकेट को 826 मत तथा नवीन अग्रवाल ‘शानू’ को 731 मत प्राप्त हुए और दोनों विजयी घोषित किए गए।

कार्यकारिणी सदस्य चुनाव परिणाम
13 कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव में निम्न प्रत्याशी विजयी रहे—
प्रिंस जिंदल – 912 मत (प्रथम स्थान)
रचित अग्रवाल – 858 मत
आलोक अग्रवाल – 749 मत
दीप अग्रवाल – 748 मत
त्रिलोक अग्रवाल – 738 मत
मुदित अग्रवाल – 718 मत
गौरव अग्रवाल – 709 मत
शिवम अग्रवाल ‘शिवी’ – 705 मत
अंकित अग्रवाल ‘अग्रवाल ट्रांसपोर्ट’ – 692 मत
सुलभ अग्रवाल – 689 मत
नीरज अग्रवाल ‘विस्की’ – 664 मत
श्रीकांत अग्रवाल – 663 मत
अश्वनी गोयल – 574 मत
बधाइयों का लगा तांता
मुख्य चुनाव अधिकारी दीपक अग्रवाल द्वारा परिणामों की घोषणा के बाद सभा भवन में विजयी प्रत्याशियों का समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए संस्था की गरिमा, एकता और समाजहित के कार्यों को नई गति देने का संकल्प दोहराया। वहीं सभा के वरिष्ठ सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नया नेतृत्व संगठन को और अधिक सक्रिय, पारदर्शी तथा जनसेवा के कार्यों में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।













