दुबई, चीन समेत 17 नए मार्गों पर इंडिगो कनेक्टिंग फ्लाइट
इंडिगो ने जारी किया नया शेडयूल, दिल्ली और नोएडा में बदलना होगा जहाज
विजय कुमार
टेलीग्राम संवाद, बरेली। इंडिगो एयरलाइंस ने बरेली से दुबई समेत 17 प्रमुख उड़ाने शुरू कर दी हैं। इससे अब बरेली इंटरनेशनल एयरपोर्ट श्रेणी में आ जाएगा। दुबई जाने वाले यात्रियों को दिल्ली में फ्लाइट बदलनी होगी। इसी तरह नए रूट पर संचालित हवाई सेवाओं का जहाज नोएडा (जेवर) और दिल्ली में बदलना होगा। सभी नए 17 हवाई मार्गों पर फ्लाइट बरेली से शुरू कर दी गई हैं।
बरेली से अभी तक जेवर फ्लाइट पिछले दिनों शुरू हुई थी। उड्डयन मंत्रालय ने अब बरेली से 17 कनेक्टिंग फ्लाइट संचालन हेतु अनुमति दे दी है, जिसके तहत इंटरनेशनल उड़ाने भी बरेली से मिल सकेंगी। इंटरनेशनल फ्लाइट और अन्य सृजित मार्गों पर दिल्ली अतंराष्ट्रीय हवाई अड्डा और जेवर से कनेक्टिंग सेवा मिलेगी। यानी दुबाई समेत अन्य नए मार्गों पर बरेली से वॉया नोएडा (जेवर) और दिल्ली हवाई सेवाएं संचालित होंगी। हवाई सेवाएं संचालित करने वाली प्रमुख कंपनी इंडिगो इन सभी 17 मार्गों पर अपने हवाई जहाज चलाएगी। नए मार्ग सृजित होने से बरेली और आसपास स्थानों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही कुमायूं परिक्षेत्र यात्री भी इसका सीधा लाभ उठा पाएंगे। बताया जाता है बरेली और आसपास स्थानों से बड़ी तादात में लोग दुबई, पर्यटन, व्यापार, रोजगार आदि के लिए सफर करते हैं। यही यात्री अभी तक दिल्ली अथवा लखनऊ से दुबई आदि स्थानों को जाने के लिए फ्लाइट लेते थे, लेकिन यह बरेली और आसपास के लोगों के लिए केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय ने एक उपहार दिया है। बरेली से अभी तक सिर्फ जेबर फ्लाइट संचालित हो रही है, जो बेहतर रोड फैक्टर ला रही है। यानी हवाई जहाज फुल चल रहा है।
सप्ताह में तीन दिन दुबई फ्लाइट
इंडिगो द्वारा जारी नए शेड्यूल में बरेली से वाया दिल्ली 13 और नोएडा (जेवर) से 4 हवाई सेवाएं नए मार्ग पर उपलब्ध होगी।
इससे लगभग हर दिन दिल्ली और नोएडा हवाई सेवा उपलब्ध रहेगी। जारी शेड्यूल में बरेली से दुबई वॉया दिल्ली अपराह्न 3 बजे हर मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को हवाई सेवा उपलब्ध होगी।

जयपुर, रांची, गंगटोक शिरडी कनेक्टिंग सेवा
बरेली से दुबई, गुआंगज़ौ (चीन), पटना, रांची, चंडीगढ़, बढ़ोदरा, हैदराबाद, जयपुर, रांची, शिरडी और चेन्नई समेत 17 नए मार्गों पर विभिन्न समय और दिनों में हवाई सेवाएं संचालित होंगी।
दिल्ली और नोएडा में बदलना होगा जहाज
बरेली से संचालित सभी नई सेवाएं कनक्टिंग फ्लाइट हैं। संबंधित मार्गों पर यात्रा करने के लिए नोएडा और दिल्ली में फ्लाइट बदलनी होगी। इसके लिए यात्री को हवाई अड्डे से बाहर नहीं आना है। परिसर के अंदर ही हवाई जहाज बदलने संबंधी सुविधा उपलब्ध होगी।
दुबई समेत सभी कनेक्टिंग फ्लाइट का सीधा टिकट
इंडिगो कंपनी दुबई समेत सभी 17 नए मार्गों पर जाने वाले यात्रियों को एक ही टिकट उपलब्ध कराएगी। कंपनी प्रतिनिधि ने बताया सीधा टिकट पर ही कनेक्टिंग फ्लाइट मिल जाएगी। यात्री को अलग से कोई टिकट खरीदना नहीं होगा। यानी दुबई जाने वाला यात्री बरेली से ही टिकट सीधा खरीद सकता है।
बरेली से चीन जाना आसान
बरेली एयरपोर्ट से चीन स्थित गुआंगज़ौ (Guangzhou) भी अब आसान हो गया है। बरेली से संचालित कनेक्टिंग सेवा दिल्ली में बदलना होगी। इसका टिकट बरेली से खरीदा जा सकता है। गुआंगज़ौ ‘कैंटन’ भी कहा जाता है, चीन का तीसरा सबसे बड़ा शहर और ग्वांगडोंग प्रांत राजधानी है। पर्ल नदी पर स्थित यह शहर 2,200 से अधिक वर्षों से एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक केंद्र है और विश्व प्रसिद्ध ‘कैंटन फेयर’ (Canton Fair) आयोजन स्थल है।गुआंगज़ौ की मुख्य विशेषताएं लिनगन शैली की उत्कृष्ट वास्तुकला वाला चेन क्लैन एंसेस्ट्रल हॉल (Chen Clan Ancestral Hall), और औपनिवेशिक युग इमारतों वाला शैमियन द्वीप (Shamian Island)।आधुनिक आकर्षण: 604 मीटर ऊँचा केंटन टॉवर और गुआंगज़ौ ओपेरा हाउस है।

बरेली एयरपोर्ट निदेशक अवधेश अग्रवाल
एयरपोर्ट प्रशासन पूरी तरह तैयार
बरेली एयरपोर्ट निदेशक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि बरेली एयरपोर्ट बेहतर यात्री सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। नई कनेक्टिंग फ्लाइटें शुरू होने से यात्री आवागमन बढ़ेगा। इसके लिए एयरपोर्ट प्रशासन पूरी तरह तैयार है। श्री अग्रवाल ने बताया कि बरेली से दिल्ली सेवाएं शुरू करने के लिए यात्रियों की मांग थी, जो कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू होने से पूरी हो गई। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट प्रशासन बेहतर सुविधाएं देने के लिए संकल्पित है। पहले जुलाई से जेवर सेवा शुरू हुई, जिसकी फ्लाइट अब फुल चल रही है।
इन दिनों में संचालित होगी फ्लाइट
बरेली से बेंगलुरु- गुरुवार, रविवार, मंगलवार
बरेली से दिल्ली- गुरुवार, शनिवार, मंगलवार
बरेली से जेवर (नोएडा)- बुधवार, शुक्रवार, रविवार मंगलवार
बरेली से नवी मुंबई- बुधवार, शुक्रवार, शनिवार, सोमवार
BEK BLR – Thu, Sun, Tue
BEL DEL – Thu, Sat, Tue
BEK DXB – Wed, Fri, Sun, Mon
BEK NMI – Wed, Fri, Sat, Mon












