फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने बरेली में दिशा पाटनी के घर से मंगा कर खाया खाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली।बरेली एयरपोर्ट पर मंगलवार को उस समय अचानक हलचल तेज हो गई, जब बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार, अभिनेत्री दिशा पाटनी, भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह और हास्य कलाकार राजपाल यादव सहित फिल्मी सितारों की टीम यहां पहुंची। ‘वेलकम टू द जंगल’ फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में निजी जेट से बरेली पहुंचे ये सितारे करीब पांच मिनट के ठहराव के बाद चॉपर से मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए। स्टार कलाकारों के आगमन की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट परिसर में उत्सुकता और सुरक्षा दोनों का माहौल देखने को मिला।


घर के खाने की इच्छा पर बदला कार्यक्रम



एयरपोर्ट लाउंज में इस मुलाकात के दौरान दिशा पाटनी ने अपने परिवार का हालचाल लिया, जबकि उनके पिता ने भी कलाकारों का स्वागत किया। इस बीच एयरपोर्ट स्टाफ, सुरक्षा कर्मियों और वहां मौजूद लोगों में सितारों की एक झलक पाने की उत्सुकता साफ दिखाई दी। कुछ देर के लिए पूरा माहौल फिल्मी रंग में रंगा नजर आया। लाउंज परिसर में संक्षिप्त फोटो सेशन भी हुआ, जिसने इस ठहराव को और खास बना दिया।


इज्जतनगर थाना क्षेत्र स्थित बरेली एयरपोर्ट पर फिल्मी सितारों के पहुंचने की खबर पहले ही सुरक्षा एजेंसियों तक पहुंच चुकी थी। ऐसे में CISF और स्थानीय पुलिस ने एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे थे। सितारों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और किसी प्रकार की औपचारिक बातचीत नहीं की, लेकिन उनकी मौजूदगी भर ने एयरपोर्ट परिसर की रौनक बढ़ा दी।


जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार की आगामी कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के प्रमोशन के लिए पूरी टीम मुरादाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। इसी क्रम में बरेली एयरपोर्ट को ट्रांजिट प्वाइंट के रूप में इस्तेमाल किया गया। फिल्म से जुड़ी स्टारकास्ट के इस संक्षिप्त लेकिन चर्चित पड़ाव ने बरेली एयरपोर्ट को कुछ देर के लिए ग्लैमर और चर्चा के केंद्र में ला खड़ा किया।

और पढ़ें