बरेली क्लब में आद्या सिंह बनीं ‘मई क्वीन’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टेलीग्राम संवाद, बरेली। प्रतिष्ठित बरेली क्लब में शनिवार रात फैशन, ग्लैमर और आत्मविश्वास का शानदार संगम देखने को मिला। रंगों, रोशनी और संगीत से सजे भव्य मंच पर आयोजित “मई क्वीन 2026” प्रतियोगिता में आद्या सिंह ने अपनी खूबसूरती, व्यक्तित्व और बेहतरीन प्रस्तुति के दम पर ताज अपने नाम कर लिया।देर रात घोषित परिणामों में श्वेता सिंह फर्स्ट रनरअप और अनुष्का आनंद सेकेंड रनरअप चुना गया।विजेताओं के नाम सामने आते ही सभागार तालियों की गूंज से भर उठा। कार्यक्रम में सैन्य अधिकारियों, क्लब सदस्यों और प्रतिभागियों के परिजनों की बड़ी मौजूदगी रही।


फाइनल राउंड में मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां आद्या सिंह ने अपनी प्रभावशाली रैंप वॉक, संतुलित व्यक्तित्व और स्मार्ट जवाबों से निर्णायकों को खासा प्रभावित किया। इसके बाद निर्णायक मंडल ने उन्हें “मई क्वीन” घोषित किया। समारोह के दौरान जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल और उनकी पत्नी ने आद्या सिंह को क्राउन पहनाकर सम्मानित किया।

और पढ़ें