पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने किया महा मातेश्वरी मंदिर मार्ग का लोकार्पण-वार्ड 7 के निवासियों को मिली नई सड़क की सौगात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टेलीग्राम संवाद


​पीलीभीत। नगर पालिका परिषद पीलीभीत द्वारा शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और नागरिकों की सुविधाओं के विस्तार के क्रम में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। वार्ड संख्या 7 स्थित निरंजन कुंज कॉलोनी में नवनिर्मित सड़क का भव्य लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल द्वारा शिलापट्ट का अनावरण कर किया गया। यह सड़क भागीरथी जोशी के आवास से लेकर क्षेत्र के प्रसिद्ध महा मातेश्वरी मंदिर तक बनाई गई है, जिसका निर्माण कार्य हाल ही में नगर पालिका परिषद द्वारा पूर्ण कराया गया था।
​लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन शहर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस मार्ग के निर्माण से श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को आवागमन में हो रही वर्षों पुरानी समस्या से मुक्ति मिलेगी। डॉ. अग्रवाल ने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में नगर के अन्य क्षेत्रों में भी इसी प्रकार गुणवत्तापूर्ण सड़कों और नालियों का जाल बिछाया जाएगा ताकि पीलीभीत को एक आदर्श नगर के रूप में विकसित किया जा सके।

और पढ़ें