नीदरलैंड के मंत्री सिल्वियो एर्केंस से राजीव अरोड़ा की अहम मुलाकात, खाद्य सुरक्षा, कृषि प्रौद्योगिकी और वैश्विक व्यापार में सहयोग बढ़ाने पर जोर
टेलीग्राम संवाद
मुंबई।अंतरराष्ट्रीय खाद्य एवं कृषि व्यापार के क्षेत्र में भारत और नीदरलैंड के बीच सहयोग को नई गति देने की संभावनाओं पर अनुगा सिलेक्ट इंडिया 2026* के दौरान महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इस अवसर पर लीड्स ब्रांड कनेक्ट समूह के उपाध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने नीदरलैंड के खाद्य सुरक्षा, मत्स्य पालन एवं बागवानी मंत्री सिल्वियो एर्केंस से मुलाकात की। संवाद में कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि प्रौद्योगिकी, खाद्य सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के क्षेत्र में दीर्घकालिक साझेदारी को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

वैश्विक खाद्य चुनौतियों से निपटने में सहयोग पर जोर
मुलाकात के दौरान मंत्री सिल्वियो एर्केंस ने भारत और नीदरलैंड के बीच कृषि एवं खाद्य क्षेत्र में लंबे समय से चले आ रहे सहयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि विश्व की बढ़ती आबादी के लिए पौष्टिक और उच्च गुणवत्ता वाला भोजन उपलब्ध कराना एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। ऐसे में दोनों देशों के पास कृषि उत्पादन, खाद्य प्रौद्योगिकी और व्यापार के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की व्यापक संभावनाएं हैं।
उन्होंने भारत की कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका और वैश्विक खाद्य निर्यात में नीदरलैंड के योगदान का उल्लेख किया। साथ ही बताया कि दोनों देशों के बीच कृषि सहयोग संयुक्त कृषि कार्य समूह और भारत में स्थापित भारत-नीदरलैंड उत्कृष्टता केंद्रों के माध्यम से आगे बढ़ रहा है।
मंत्री ने दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों द्वारा मई में घोषित रणनीतिक साझेदारी को भी द्विपक्षीय सहयोग को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

खाद्य उद्योग के सामने चुनौतियां और नए अवसर
चर्चा में जलवायु परिवर्तन, भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा की कमी जैसी चुनौतियों से खाद्य उत्पादन, प्रसंस्करण एवं अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर पड़ने वाले प्रभावों पर भी विचार किया गया। इस संदर्भ में अंतरराष्ट्रीय सहयोग, तकनीकी नवाचार और उद्योग जगत की भागीदारी को आवश्यक बताया गया।
मंत्री ने अनुगा सिलेक्ट इंडिया और अनुगा फूडटेक जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि ये भारतीय और डच कंपनियों को नए व्यावसायिक संबंध विकसित करने तथा खाद्य सुरक्षा, खाद्य हानि एवं अपव्यय में कमी, टिकाऊ खाद्य प्रसंस्करण और मजबूत खाद्य आपूर्ति प्रणालियों के लिए समाधान तलाशने के अवसर प्रदान करते हैं।

लीड्स ब्रांड कनेक्ट की वैश्विक कारोबारी पहल पर चर्चा
इस अवसर पर राजीव अरोड़ा ने मंत्री को लीड्स कनेक्ट समूह की विभिन्न गतिविधियों और पहलों की जानकारी दी। उन्होंने कृषि प्रौद्योगिकी, खाद्य उद्योग, तकनीकी विकास, अंतरराष्ट्रीय व्यापार विस्तार और वैश्विक कारोबारी साझेदारियों के क्षेत्र में समूह की भूमिका से अवगत कराया।
उन्होंने भारतीय उद्यमों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने, खाद्य एवं कृषि क्षेत्र में मूल्यवर्धन को बढ़ावा देने और आधुनिक तकनीक के माध्यम से व्यावसायिक अवसरों का विस्तार करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला।
संवाद के दौरान कृषि एवं खाद्य उद्योग में नवाचार, तकनीकी सहयोग, निवेश और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। इससे भारतीय कंपनियों और वैश्विक कारोबारियों के बीच नए संपर्क विकसित करने की दिशा में अवसरों को रेखांकित किया गया।

भारतीय रेशम का स्कार्फ भेंट कर किया सम्मान
सौहार्द और मैत्री के प्रतीक के रूप में राजीव अरोड़ा ने मंत्री सिल्वियो एर्केंस को भारतीय रेशम का सुंदर स्कार्फ भेंट किया। यह मुलाकात कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, प्रौद्योगिकी और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के क्षेत्र में भारत–नीदरलैंड सहयोग को व्यापक बनाने की संभावनाओं का महत्वपूर्ण उदाहरण बनी।
अनुगा सिलेक्ट इंडिया जैसे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंच विभिन्न देशों के उद्योगपतियों, नीति-निर्माताओं, तकनीकी विशेषज्ञों और कारोबारियों को एक साथ लाकर विचार-विमर्श को व्यावसायिक संबंधों, नवाचार और निवेश के अवसरों में बदलने का माध्यम बनते हैं।
लीड्स ब्रांड कनेक्ट भारतीय उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने और कृषि, खाद्य प्रौद्योगिकी तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापार के क्षेत्र में कारोबारी एवं तकनीकी सहयोग को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय है।

बीएल एग्रो और लीड्स समूह के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी
अनुगा सिलेक्ट इंडिया 2026 के दूसरे दिन बी.एल. एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन डॉ. घनश्याम खंडेलवाल, लीड्सकनेक्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नवनीत रविकर तथा लीड्स ब्रांड कनेक्ट की संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक रिचा खंडेलवाल, रागिनी खंडेलवाल ने प्रदर्शनी का दौरा किया।









