Leads Brand Connect के पवेलियन में वैश्विक कारोबारी साझेदारियों की दस्तक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्पेन, जर्मनी, थाईलैंड, जॉर्जिया व इंडोनेशिया की कंपनियों से महत्वपूर्ण व्यावसायिक संवाद

टेलीग्राम संवाद

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय खाद्य कारोबार के प्रमुख मंच अनूगा सिलेक्ट इंडिया 2026 के दूसरे दिन Leads Brand Connect की वैश्विक कारोबारी रणनीति प्रमुखता से सामने आई। लीड्स कनेक्ट समूह और उससे संबद्ध कंपनियों के पवेलियनों में भारत सहित विभिन्न देशों के कारोबारी प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। उत्पाद प्रदर्शन के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार, वितरण व्यवस्था, ब्रांड विकास और दीर्घकालिक कारोबारी साझेदारी को लेकर व्यापक संवाद हुआ।

दिन का प्रमुख आकर्षण पराग्वे के राजदूत का Leads Brand Connect के पवेलियनों का दौरा रहा। राजदूत ने प्रदर्शित उत्पादों और उनकी प्रस्तुति की सराहना की। इस दौरान भारत और पराग्वे के बीच खाद्य प्रसंस्करण तथा कृषि-व्यवसाय के क्षेत्र में संभावित सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री दीपक केसरकर ने भी लीड्स कनेक्ट समूह के पवेलियनों का दौरा किया। उन्होंने विभिन्न उत्पादों, उनकी बाजार संभावनाओं और कारोबारी सहयोग को लेकर समूह के प्रतिनिधियों से चर्चा की तथा अपने निर्वाचन क्षेत्र सिंधुदुर्ग में सहयोग की संभावनाएं तलाशने के लिए समूह को आमंत्रित किया। सिंधुदुर्ग महाराष्ट्र के प्रमुख काजू उत्पादक क्षेत्रों में शामिल है। केसरकर ने विशेष रूप से ब्राजील के Amazonika Mundi जैसे अभिनव और उच्च मूल्य वाले खाद्य उत्पादों को भारतीय बाजार में लाने में समूह की विशेषज्ञता का उल्लेख करते हुए काजू आधारित उत्पादों, मूल्यवर्धन और संबंधित खाद्य कारोबार में संभावित सहयोग की दिशा में विचार करने का सुझाव दिया।

अनूगा सिलेक्ट इंडिया के दूसरे दिन प्रसिद्ध शेफ राखी वासनवी ने विशेष पाक-कला प्रदर्शन किया। इसमें पुर्तगाल के प्रीमियम Coracao Do Vale Extra Virgin Olive Oil और ब्राजील के Amazonika Mundi के विभिन्न पाक उपयोगों को प्रदर्शित किया गया।

प्रदर्शन के माध्यम से बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रीमियम खाद्य उत्पादों का भारतीय और वैश्विक व्यंजनों में किस प्रकार उपयोग किया जा सकता है। इस प्रदर्शन से होटल, रेस्तरां, खाद्य कारोबार और शेफ समुदाय के बीच इन उत्पादों को लेकर विशेष रुचि देखने को मिली।

Leads Brand Connect और B.L. Agro समूह ने दूसरे दिन भी भारत और विदेशों की कंपनियों के साथ कारोबार-से-कारोबार (बी2बी) बैठकों का सिलसिला जारी रखा। बैठकों में नए उत्पादों के भारतीय बाजार में प्रवेश, वितरण नेटवर्क, बाजार विकास, ब्रांड प्रचार और दीर्घकालिक कारोबारी सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Leads Brand Connect की रणनीति विश्वभर की प्रमुख खाद्य कंपनियों के लिए भारतीय बाजार में प्रवेश और विस्तार का प्रभावी मंच तैयार करने पर केंद्रित है। कंपनी अंतरराष्ट्रीय खाद्य ब्रांडों को भारत में अपने उत्पादों के प्रदर्शन, बाजार स्थापना, वितरण और ब्रांड विकास के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है।

Leads Brand Connect की प्रबंध निदेशक रिचा खंडेलवाल ने दूसरे दिन स्पेन, जर्मनी, थाईलैंड, जॉर्जिया और इंडोनेशिया की कंपनियों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ कई महत्वपूर्ण कारोबारी बैठकें कीं। भारतीय कंपनियों के साथ भी बाजार विस्तार और संभावित साझेदारी को लेकर व्यापक विचार-विमर्श हुआ।

रिचा खंडेलवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ हुई चर्चाओं से भविष्य में सहयोग, वितरण, बाजार विस्तार और ब्रांड निर्माण के क्षेत्र में नई संभावनाएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि भारत का तेजी से बढ़ता खाद्य बाजार वैश्विक कंपनियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध करा रहा है।

अनूगा सिलेक्ट इंडिया में बी.एल. एग्रो की भागीदारी पर बोले चेयरमैन

अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के लिए भारतीय बाजार में विस्तार की व्यापक संभावनाएं

अनूगा सिलेक्ट इंडिया 2026 में Leads Brand Connect समूह और उससे संबद्ध कंपनियों की भागीदारी वैश्विक खाद्य नवाचार को भारतीय बाजार से जोड़ने तथा सीमाओं के पार टिकाऊ और पारस्परिक रूप से लाभकारी कारोबारी साझेदारियां विकसित करने की दिशा में समूह की रणनीति को रेखांकित करती है। दूसरे दिन हुई अंतरराष्ट्रीय बैठकों और कारोबारी संवाद ने इस पहल को और विस्तार दिया।

अनुगा सिलेक्ट इंडिया 2026 के दूसरे दिन बी.एल. एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन डॉ. घनश्याम खंडेलवाल, लीड्सकनेक्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नवनीत रविकर तथा लीड्स ब्रांड कनेक्ट की संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक रिचा खंडेलवाल, रागिनी खंडेलवाल ने प्रदर्शनी का दौरा किया।

और पढ़ें