Breaking News

कल सजेगा मिस्टर एंड मिसेस व मिस आइकॉनिक फेस का फाइनल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टेलीग्राम संवाद

बरेली। बरेली की स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे मिस्टर एंड मिसेस एवं मिस आइकॉनिक फेस फाइनल-2026 के पांचवें सीजन को लेकर गुरुवार को जैन गार्डन में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें शहर के विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। आयोजकों ने आगामी कार्यक्रम की तैयारियों और प्रतियोगिता से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी साझा की।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल 19 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से बरेली की विभिन्न प्रतिभाओं को अपनी कला, व्यक्तित्व और टैलेंट प्रदर्शित करने का अवसर दिया जा रहा है। आयोजकों के मुताबिक प्रतियोगिता का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उन्हें बड़े स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

और पढ़ें