सिस्टम में शामिल सरकार विरोधी कर्मचारी हो चिन्हित, होगी कार्रवाई
बिजली चेकिंग में नहीं होगी मनमानी अन्यथा होगी कार्रवाई
टेलीग्राम संवाद
बरेली। ऊर्जा व अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत विभाग राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने जनप्रतिनिधियों और विभागीय अफसरों संग बैठक कर निर्देश दिए चेकिंग में छोटे उपभोक्ता परेशान ना किया जाए। बड़े चोरों पर निगरानी रखें। उन्होंने स्पष्ट किया सिस्टम में कुछ ऐसे लोग शामिल हैं जो सरकार विरोधी कार्यों में लिप्त है। ऐसे लोग चिन्हित करने के निर्देश दिए जिससे उन पर कार्रवाई हो सके। जबकि जनप्रतिनिधियों ने कहा कि निचले स्तर पर बिजली अधिकारी फोन तक नहीं उठाते समय से काम नहीं कर रहे हैं जिनसे सरकार की छवि धूमिल हो रही है ऐसे लोगों पर कार्रवाई होना चाहिए।
कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार शाम आयोजित बिजली विभाग समीक्षा बैठक में ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने बिंदुवार जानकारी ली। चीफ इंजीनियर बरेली जोन ज्ञान प्रकाश ने विभागीय प्रगति से अवगत कराया। चीफ इंजीनियर ज्ञान प्रकाश ने बताया फोन ना उठाने वाले चार अवर अभियंताओं पर कार्रवाई सुनिश्चित की गई है जबकि एक अधिशासी अभियंता स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने बरेली जोन संबंधी विस्तृत जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि पिछले दिनों देवीय आपदा में विभागीय टीम में मिलकर सप्लाई सामान्य कर दी। जिस पर ऊर्जा राज्य मंत्री ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि और सुधार लाया जाए उन्होंने बरेली जोन में हो रहे बेहतर कार्यों पर ताली बजाने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने जिले में हो रही बिजली सप्लाई संबंधी जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए अवर अभियंता स्तर तक फोन हर हाल में उठना चाहिए। उन्होंने कहा तहसील में 21 घंटे शहरी क्षेत्रों में 22 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे की विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

मंत्री ने कहा कि ट्रांसफार्मर जलने पर गर्मियों में विद्युत बाधित हो जाती है तो उसे समयान्तर्गत सही कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में जहां पर ट्रांसफार्मर वर्कशाप स्थापित है वहां पर भी लगातार निरीक्षण किया जाए। जो भी व्यक्ति कटिया माध्यम से विद्युत चोरी करता है तो उसके विरुद्ध नजदीकी थाने/कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी जाए तथा ग्रमीण इलाकों में इसका प्रचार प्रसार कर लोगोें को जागरुक किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए चेकिंग में एक किलोवाट कटिया पकड़े जाने पर एफआईआर करने की जगह उसे समझाकर सिस्टम में लाया जाए।

ऊर्जा राज्य मंत्री ने पाया कि अभी भी विद्युत विभाग के कई ऐसे कार्य हैं जो कि अधूरे हैं जिस पर मुख्य अभियन्ता विद्युत को ऐसे कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराकर उन्हे सुचारु कराने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि पहले सरकारों में बिजली उपभोक्ताओें से एस्टीमेट चार्ज लिया जाता था लेकिन मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस व्यवस्था पर विराम लगवा दिया है।मंत्री ने कहा कि अक्सर यह देखने में आया है कि बिजली अवर अभियन्ता फोन नही उठाते है। जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसमें सुधार करने के निर्देश दिये।

ऊर्जा राज्य मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि पीएम सूर्य घर बिजली योजना अन्तर्गत जो भी पात्र व्यक्ति आवेदन करे तो उसके घर में शीघ्र सोलर पैनल लगवाकर उसे योजना के अन्तर्गत छूट भी उपलब्ध करायी जाए तथा इसका व्यापक स्तर से प्रचार प्रसार भी कराया जाए जिससे कि अधिक से अधिक लोगों को इससे लाभान्वित किया जा सके। मंत्री जी कहा कि यदि आंधी/तूफान आए जिससे कि लोगों के जान माल की हानि होती है तो उसकी सूचना ग्रामीण क्षेत्रों मन्दिर में पुजारी, प्रधानों माध्यम से अवश्य दी जाए। जिससे कि लोग सुरक्षित रह सकें। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग में तमाम कर्मचारी सरकार विरोधी कार्यो में लिप्त रहते हैं ऐसे संविदा कर्मचारी चयनित कर लिया जाए जिससे उन्हें विभाग से बाहर किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया मनवानी, भ्रष्टाचार और लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने निर्देश देते दिए जो भी भ्रष्ट लाइनमैन है उसकी रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी समक्ष प्रस्तुत की जाए। जिससे सम्बन्धित लाइनमैन और कर्मचारी के विरुद्ध सुचारु रुप से दंडात्मक कार्यवाही की जा सके।

बैठक में महापौर डा. उमेश गौतम ने अवगत कराया कि बिजली विभाग में ऐसे कई पत्र है जिनके 6-6 माह तक न तो कोई जवाब आते है और न ही कोई कार्यवाही की जाती है। कनेक्शन देने में मनमानी हो रही है। जिस पर मंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य अभियन्ता से मनमानी करने वालों पर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए।
एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने बताया जल्द ही धान रोपण पP कार्य शुरू होने वाला है। किसानों को पानी चाहिए। इसलिए सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए। उन्होंने बताया कि किसानों को पूरा बिजली और पानी नहीं मिल रहा है। जिस पर मंत्री नाराजगी व्यक्त करते हुए इसमें शीघ्र सुधार करने के निर्देश दिये।
मंत्री ने कहा कि सरकार 12 वर्ष पूर्ण कर रही है। समस्त जिलों में विभिन्न-विभिन्न तारीखों में कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी अधिकारियों की भागीदारी अनिवार्य रुप से रहेगी।
राज्यमंत्री ने कहा कि यदि हम सरकार मंशा अनुरुप और बिना भेदभाव कार्य करें तभी हमारा उत्तर प्रदेश तरक्की ओर अग्रसर करेगा तथा बेहतर विकास भी होगा।
इस मौके पर ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने राज्य और केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया।
समीक्षा बैठक में चीफ इंजीनियर ज्ञान प्रकाश, राघवेंद्र कुमार, अधीक्षण अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह धर्मेंद्र कुमार सिंह अधिशासी अभियंता अंकित गंगवार रामलाल राजवीर सिंह ओपी गुप्ता मनोज कुमार ओपी सिंह, सुरेश चंद्र, हरीश कुमार तथा सभी एसडीओ आदि मौजूद रहे।
















