रंगीलाल गिरिश कुमार ज्वेलर्स समेत 70 प्रतिष्ठानों पर बाट-माप विभाग का शिकंजा, चालान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टेलीग्राम संवाद

बरेली। दीपावली से पहले बाट-माप विभाग की ओर से चलाए गए विशेष जांच अभियान में जिले के करीब 70 प्रतिष्ठानों पर अनियमितताएं मिलने के बाद चालान की कार्रवाई की गई। जांच में मिठाई, सर्राफा और गैस कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठान भी विभाग के निशाने पर आए। रंगीलाल गिरिश कुमार ज्वेलर्स सहित कई प्रतिष्ठानों में बिना सत्यापन के तौल उपकरणों का इस्तेमाल पाया गया। वहीं कई मिठाई प्रतिष्ठानों पर घटतौली और एक स्थान पर डिब्बे सहित मिठाई तौलने की अनियमितता दर्ज की गई।

विभाग की जांच में बरेली के अलावा बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर और तिलहर सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठानों में अनियमितताएं सामने आईं। उपलब्ध विभागीय सूची में मिठाई कारोबार के 20, ज्वेलर्स के छह और गैस कारोबार के चार प्रतिष्ठानों के नाम दर्ज हैं। इनमें बिना सत्यापन के कांटों का इस्तेमाल, घटतौली और सत्यापन प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं होने जैसे मामले शामिल हैं।

शाही के बाबू सिंह स्वीट्स, फतेहगंज पश्चिमी के सतीश स्वीट्स, मीरगंज के शिव स्वीट्स और आंवला के साहिद अली स्वीट्स में बिना सत्यापन के तौल उपकरण इस्तेमाल किए जाने की अनियमितता दर्ज की गई। बहेड़ी के राज स्वीट्स में घटतौली मिली। बदायूं के किशन साहू स्वीट्स में बिना सत्यापन के कांटे का इस्तेमाल पाया गया। शाहजहांपुर के समारिया और चांदना स्वीट्स में भी सत्यापन नहीं मिला।

तिलहर के लेखराज समोसा एवं स्वीट्स, विकास स्वीट्स, ममता स्वीट हाउस और बाबा स्वीट्स में घटतौली दर्ज की गई। बिसौली के मुकेश पाल, तेजपाल और निहार मिठाई विक्रेताओं के साथ बालाजी स्वीट्स में भी घटतौली पाई गई। माधोटांडा के अली स्वीट्स में बिना सत्यापन के तौल उपकरण का इस्तेमाल मिला, जबकि बीसलपुर के अंकित और अम्बर स्वीट्स में घटतौली दर्ज की गई। बरेली के जोगीनवादा स्थित बाबा बनखंडीनाथ स्वीट्स में डिब्बे सहित मिठाई तौलने का मामला सामने आया।

सर्राफा कारोबार में भी बाट-माप संबंधी नियमों की अनदेखी सामने आई। बजरिया रोड के देव ज्वेलर्स, डोहरा रोड के आदर्श अलंकारिक आभूषण, पीलीभीत के शिव नगर बाजार स्थित पायल ज्वेलर्स और एमडी ज्वेलर्स में बिना सत्यापन के तौल उपकरणों का इस्तेमाल पाया गया। बरेली के सिविल लाइंस स्थित रंगीलाल गिरिश कुमार ज्वेलर्स और बदायूं के वीरेश कुमार रोहित कुमार ज्वेलर्स में भी यही अनियमितता दर्ज की गई।

गैस कारोबार में दातागंज स्थित रामश्री देवी इंडेन गैस एजेंसी में घटतौली दर्ज की गई। हिमालय इंडेन गैस एजेंसी में सत्यापन प्रमाणपत्र नहीं मिला। बरेली के नैनीताल रोड स्थित अनुपम गैस और चौपुला स्थित जागेश्वर धाम गैस प्रतिष्ठान में बिना सत्यापन के तौल उपकरण इस्तेमाल किए जाने की अनियमितता सामने आई।

बाट-माप विभाग के विभागीय आंकड़ों के मुताबिक बरेली में गैस एजेंसियों के 53 निरीक्षण किए गए, जिनमें चार मामलों में अनियमितताएं मिलीं। आटा, मैदा और सूजी पैकेट के 51 निरीक्षण में सात प्रतिष्ठानों पर गड़बड़ी पकड़ी गई। वनस्पति तेल और घी के 49 निरीक्षण में दो, पेंट के 50 निरीक्षण में दो, मिठाई और गिफ्ट पैक के 107 निरीक्षण में 24 तथा ज्वेलर्स के 90 निरीक्षण में 10 मामलों में अनियमितताएं सामने आईं। इस तरह कुल 400 निरीक्षणों में 49 मामलों में चालान की कार्रवाई की गई।

और पढ़ें