65 हजार दीपों से जगमगाई पुलिस लाइन, अधिकारियों ने मनाया दीपोत्सव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बच्चों को बांटे उपहार और मिठाई

टेलीग्राम संवाद

बरेली। दीपावली के पावन पर्व पर शनिवार को पुलिस लाइन में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 65 हजार दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। कमिश्नर शंभू कुमार, डीआईजी अजय कुमार साहनी, जिलाधिकारी अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अधिकारियों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि और सौहार्द का संदेश दिया।

एसएसपी अनुराग आर्य के नेतृत्व में कई दिनों से दीपोत्सव की तैयारियां चल रही थीं। आयोजन में पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों ने भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। दीपों की आकर्षक सजावट ने पूरे पुलिस लाइन परिसर को रोशनी से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम में बच्चों को उपहार भेंट किए गए और मिठाई वितरित कर दीपावली की खुशियां साझा की गईं। अधिकारियों ने सभी को त्योहार की बधाई देते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे और खुशहाली के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर एसपी सिटी चिराग जैन, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, एएसपी शिवम आशुतोष, एसपी क्राइम मनीष सोनकर, एसपी ट्रैफिक अकमल खान, सीडीओ देवयानी समेत पुलिस और प्रशासन के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें