Breaking News
उर्स-ए-ताजुश्शरिया पर ऐलान, 200 छात्रों को NEET की फ्री कोचिंग-फरमान मियाँ बोले- जरूरतमंदों के ऑपरेशन भी कराएंगे,आज से 15 मई तक होंगे रजिस्ट्रेशन बराही जंगल में ‘शिकारी गैंग’ से मुठभेड़: मुख्य आरोपी पैर में गोली लगने के बाद दबोचा ,पीलीभीत टाइगर रिजर्व में वन्यजीव शिकार का खुलासा बरेली डीएम जागेश्वर धाम में गनर लेकर पहुंचे, हुआ विवाद, माफी मांगी दूध-घी नमूना फेल, मूंगफली में फंगस, कुट्टू आटा में मिलावट-बीएल एग्रो कच्ची घानी सरसों तेल जांच में विशुद्ध मिला स्व. डॉ. निशांत गुप्ता की पुण्यतिथि पर नि:शुल्क हृदय जांच शिविर आज-सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मिलेगा मुफ्त परामर्श, जांचों पर विशेष छूट स्मार्ट मीटर पर बवाल: ऊर्जा मंत्री ने रविवार दोपहर समीक्षा बैठक कर परखा सिस्टम-मंत्री बोले- बैलेंस न होने पर तुरंत ना काटी जाए सप्लाई, जारी किया जाए अलर्ट एसएमएस

बरेली में वैश्य कुमार तनय ने खेली फूलों की होली – भजन संध्या में झूम उठा समाज

टेलीग्राम संवाद

बरेली। सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक उल्लास प्रतीक रंगोत्सव होली अवसर पर श्री वैश्य कुमार तनय सभा व कुमार तनय महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में भव्य होली मिलन समारोह, भजन संध्या एवं फूलों की होली का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सजातीय बंधुओं एवं महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया।

शुभारंभ वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना व विशिष्ट अतिथि श्रीमती श्रुति गंगवार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन साथ हुआ। सभा की ओर से मुख्य अतिथि डॉ. अरुण सक्सेना को पगड़ी व शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया।

भजन संध्या में कौशिक टंडन की भजन मंडली ने ऐसा समां बांधा कि पूरा सभागार भक्ति और उल्लास से सराबोर हो उठा। “आज ब्रज में होली है रसिया” और “होली खेल रहे नंदलाल” जैसे भजनों पर श्रोता झूम उठे, मंत्री डॉ अरुण सक्सेना और श्रुति गंगवार ने फूलों क़ी होली खेली,वहीं महिलाओं ने फूलों की होली के बीच उत्साहपूर्वक नृत्य कर कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।


इस अवसर पर डॉ. अरुण सक्सेना ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज का शहर के विकास में ऐतिहासिक योगदान रहा है और आगे भी यह समाज सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रतिबद्ध रहेगा।
महिला दिवस की पूर्व संध्या पर विशिष्ट अतिथि श्रीमती श्रुति गंगवार का सम्मान महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती आशिमा गुप्ता व स्थानीय अध्यक्ष रीना गुप्ता द्वारा शॉल ओढ़ाकर किया गया। अपने संबोधन में श्रीमती श्रुति गंगवार ने कहा कि होली और महिला दिवस जैसे अवसर समाज में समरसता और सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।
स्वागत भाषण में महामंत्री डॉ. आशीष गुप्ता ने सभी अतिथियों व उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वैश्य कुमार तनय समाज सदैव समाज के उत्थान और एकजुटता के लिए समर्पित रहा है।

कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन (आईवीएफ) प्रदेश महामंत्री जितेंद्र रस्तोगी, सभा अध्यक्ष राकेश गुप्ता, मुख्य भवन प्रबंधक राजेश गुप्ता ‘राजू’, राजीव गुप्ता (दाल मिल), तुषार गुप्ता, मोहित गुप्ता, अनुराग गुप्ता, अतुल गुप्ता, अक्षय गुप्ता, युवा अध्यक्ष गौरव मोहन गुप्ता, महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष आशिमा गुप्ता, स्थानीय अध्यक्ष रीना गुप्ता, अंशु गुप्ता, रति गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह आयोजन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत और सामूहिक उल्लास का जीवंत उदाहरण बन गया।

telegramsamvad
Author: telegramsamvad

Our Visitor

1 0 0 6 7 3
Total Users : 100673
Total views : 1221354