Breaking News
बरेली डीएम जागेश्वर धाम में गनर लेकर पहुंचे, हुआ विवाद, माफी मांगी दूध-घी नमूना फेल, मूंगफली में फंगस, कुट्टू आटा में मिलावट-बीएल एग्रो कच्ची घानी सरसों तेल जांच में विशुद्ध मिला स्व. डॉ. निशांत गुप्ता की पुण्यतिथि पर नि:शुल्क हृदय जांच शिविर आज-सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मिलेगा मुफ्त परामर्श, जांचों पर विशेष छूट स्मार्ट मीटर पर बवाल: ऊर्जा मंत्री ने रविवार दोपहर समीक्षा बैठक कर परखा सिस्टम-मंत्री बोले- बैलेंस न होने पर तुरंत ना काटी जाए सप्लाई, जारी किया जाए अलर्ट एसएमएस जादूगर बादशाह ने दिखाई बाजीगरी, अनुमति मिली नहीं, बांटने लगे टिकट – 17 अप्रैल को होना था उद्घाटन शो, मायूस होकर लौटे दर्शक नोएडा में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, नया वेतनमान एक अप्रैल से प्रभावी

स्व. डॉ. निशांत गुप्ता की पुण्यतिथि पर नि:शुल्क हृदय जांच शिविर आज-सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मिलेगा मुफ्त परामर्श, जांचों पर विशेष छूट

टेलीग्राम संवाद

बरेली। शहर में स्वास्थ्य सेवाओं को समर्पित एक महत्वपूर्ण पहल के तहत स्वर्गीय डॉ. निशांत गुप्ता की द्वितीय पुण्यतिथि पर बुधवार, 22 अप्रैल को नि:शुल्क हृदय एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें आमजन को विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श और विभिन्न जांचों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
स्व. डॉ. निशांत गुप्ता ने अपने 16 वर्षों के सेवाकाल में करीब 22 हजार मरीजों का इलाज कर समाज में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनके इसी सेवा भाव को आगे बढ़ाते हुए गंगाशील अस्पताल का हृदय रोग विभाग आज भी 24 घंटे निरंतर सेवाएं दे रहा है।
अस्पताल में एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, बीएमवी, पेसमेकर, TAVI, बाईपास सर्जरी, वाल्व ऑपरेशन (AVR, MVR, DVR) तथा दिल के छेद (ASD, VSD) और टॉफ जैसी जटिल हृदय संबंधी सर्जरी नियमित रूप से की जा रही हैं।
शिविर में डॉ. विशाल अग्रवाल (कार्डियो थोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जन), डॉ. राहुल सिंह (कार्डियोलॉजिस्ट) और डॉ. मो. कलीम (कार्डियोलॉजिस्ट) द्वारा मरीजों को नि:शुल्क परामर्श दिया जाएगा। साथ ही ब्लड शुगर और ईसीजी जांच पूरी तरह मुफ्त रहेंगी।
इसके अतिरिक्त एक्स-रे और इको कार्डियोग्राफी पर 50 प्रतिशत, सभी रक्त जांचों पर 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, जबकि एंजियोग्राफी मात्र 6000 रुपये में उपलब्ध कराई जाएगी।
इस स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से लाभ उठाने की अपील की है, ताकि हृदय रोगों की समय रहते जांच और उपचार संभव हो सके।

telegramsamvad
Author: telegramsamvad

Our Visitor

1 0 0 5 3 3
Total Users : 100533
Total views : 1221177