- भुगतान रिचार्ज होने पर शीघ्र जोड़ा जाए कनेक्शन
- बैलेंस न होने पर भी अवकाश और त्योहार पर स्मार्ट मीटर से नहीं कटेगी सप्लाई
- गर्मियों में ट्रिपिंग रहित निर्बाध सप्लाई मिलना हो सुनिश्चित, फॉल्ट तुरंत दूर किया जाए
आर.बी. लाल
टेलीग्राम संवाद, बरेली। प्रदेश भर में बिजली स्मार्ट मीटर पर हो रहे बवाल उपरांत ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने रविवार अवकाश में उच्च स्तरीय बैठक बुलाई।रविवार दोपहर शक्ति भवन में आयोजित वर्चुअल बैठक में पावर कॉरपोरेशन, डिस्काम और ऊर्जा विभाग से संबंधित अधिकारी जुड़े रहे। बैठक में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने वाले कई निर्णय लिए गए। ऊर्जा मंत्री ने उपभोक्ताओं की समस्याएं प्राथमिकता से निस्तारित करने संबंधी निर्देश दिए। वर्चुअल बैठक में कानपुर से दो विशेषज्ञ प्रोफेसर भी शामिल किए गए थे।समीक्षा बैठक में ऊर्जा मंत्री श्री शर्मा ने स्मार्ट मीटर पर हो रहे बवाल पर नाराजगी जताई। उन्होंने कई सवाल भी दागे। कुछ अधिकारी इधर-उधर झांकने लगे।

बैठक में पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने सभी बिंदुओं पर मामला संभाला। ऊर्जा मंत्री ने स्पष्ट किया कि “उपभोक्ता संतुष्टि” सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी शिकायत का समाधान जल्द न होने पर जवाबदेही तय होगी। ऊर्जा मंत्री में बैठक में स्मार्टमीटर पर संबंधित अधिकारियों से सीधे कई सवाल किये। उन्होंने जनता में आक्रोश और बेचैनी देखते हुए तकनीकी समिति रिपोर्ट आने तक राज्य में पुराने मीटर स्मार्ट मीटर में बदलने प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी।

रविवार और अवकाश में बिजली नहीं कटेगी
ऊर्जा मंत्री ने कहा प्रीपेड स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं की बिजली रविवार या अन्य किसी त्योहार/अवकाश दिन में नहीं काटी जाएगी। भले ही बैलेंस शून्य (0) हो जाए। बैलेंस खत्म होने पर बिजली कटी है, तो बिल भुगतान करने के बाद इसे तुरंत चालू किया जाएगा। इसके लिए सभी डिस्काम अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

5-स्तरीय SMS अलर्ट सिस्टम लागू
ऊर्जा मंत्री ने निर्देश दिए प्रीपेड कनेक्शन में रिचार्ज कराने वाले उपभोक्ताओं को सतर्क करने के लिए 5-स्तरीय एसएमएस अलर्ट सिस्टम लागू किया जाए। (बैलेंस 30% होने पर, 10% होने पर, खत्म होने पर, डिस्कनेक्शन से एक दिन पहले और कटने के बाद
SMS अलर्ट सिस्टम लागू किया जाए।
गर्मी में निर्बाध आपूर्ति हो
ऊर्जा मंत्री ने निर्बाध ट्रिपिंग रहित बिजली व्यवस्था पर जोर दिया। गर्मी में मौसम को देखते हुए निर्बाध बिजली सुनिश्चित करने के लिए ट्रांसफार्मर बदलने में तेजी और स्पार्किंग/ढीले तारों को तुरंत ठीक करने संबंधी निर्देश दिए।
उपभोक्ता संतुष्टि सर्वोपरि
पावर कारपोरेशन ने यूपी में स्मार्ट मीटर विवाद बीच उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी। अब जीरो बैलेंस पर भी 3 दिन तक बिजली नहीं कटेगी। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर स्थापना पर तत्काल रोक लगा दी है। उन्होंने तकनीकी समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं और पुराने मीटर तब तक नहीं बदले जाएंगे। उपभोक्ताओं को राहत देते हुए अब प्रीपेड मीटर में शून्य बैलेंस पर भी 3 दिन या 200 रुपए तक की बिजली नहीं कटेगा। साथ ही 5-स्तरीय SMS अलर्ट प्रणाली लागू होगी और भुगतान पर तुरंत बिजली बहाल होगी। समीक्षा बैठक में बिजली व्यवस्था अधिक पारदर्शी, प्रभावी और उपभोक्ता हितैषी बनाने के लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये। जनता सर्वोपरि दृष्टिकोण से बुलाई गई वर्चुअल बैठक में कहा गया गर्मी शुरू हो गई है इसलिए सप्लाई सिस्टम पर ज्यादा जोर दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए 24 घंटे फॉल्ट दूर करने संबंधी निर्देश दिए। बैलेंस न होने पर स्मार्ट मीटर से काटे कनेक्शन पर भुगतान होने पर तुरंत जुड़ने के लिए मौके पर टीम रवाना की जाए। बिल भुगतान होने पर किसी भी उपभोक्ता का 2 घंटे से अधिक समय तक कनेक्शन कटा हुआ नहीं होना चाहिए।
मध्यांचल वितरण निगम क्षेत्र में शिकायतें कम
समीक्षा बैठक में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल ने बताया मध्यांचल विद्युत वितरण निगम क्षेत्र में साढे 17 लाख कनेक्शन पर स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं। जिनमें से 1,80,000 प्रीपेड कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कनेक्शन पर रिचार्ज होने पर कम से कम समय में सप्लाई बहाली कराई जा रही है।

बरेली जोन प्रथम में बेहतर काम हुआ
बरेली जोन प्रथम चीफ इंजीनियर ज्ञान प्रकाश ने एक मुलाकात में बताया कि गर्मियों में बेहतर सप्लाई व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु तैयारी कर ली गई है। संबंधित निर्देश भी दिए गए हैं। क्षतिग्रस्त अथवा अन्य कारणों से खराब ट्रांसफार्मर निर्धारित समय में बदलने हेतु आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया ऊर्जा मंत्री, पावर कॉरपोरेशन और मध्यांचल विद्युत वितरण निगम मुख्यालय से
से मिले निर्देश बरेली में अक्षरत: पालन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया बरेली जोन में 1,28,695 कनेक्शन पर स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं। जिनमें लगभग 1,80,000 प्रीपेड कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया रिचार्ज ना होने पर 89000 कनेक्शन काटे गए थे लगभग सभी लोगों ने रिचार्ज कर लिया है करीब 5221 लोग पैसा जमा नहीं कर पाए हैं उनको विभागीय टीम सदस्य जाकर सिस्टम समझा कर भुगतान जमा कर रहे हैं। उन्होंने बताया विभागीय टीम ने 1287 लोगों को मौके पर बैलेंस रिचार्ज करना बताया साथी साथ ही टीम में ऐप डाउनलोड करना सीख रही है निर्धारित समय में कनेक्शन भी जोड़ा जा रहा है कुछ तकनीकी कारणों से मीटर और सिस्टम कनेक्ट नहीं हो पता है वहां टीम जा रही है।










Total Users : 100268
Total views : 1220833