Breaking News
स्मार्ट मीटर पर बवाल: ऊर्जा मंत्री ने रविवार दोपहर समीक्षा बैठक कर परखा सिस्टम-मंत्री बोले- बैलेंस न होने पर तुरंत ना काटी जाए सप्लाई, जारी किया जाए अलर्ट एसएमएस जादूगर बादशाह ने दिखाई बाजीगरी, अनुमति मिली नहीं, बांटने लगे टिकट – 17 अप्रैल को होना था उद्घाटन शो, मायूस होकर लौटे दर्शक नोएडा में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, नया वेतनमान एक अप्रैल से प्रभावी बरेली में त्यागी रेस्टोरेंट के समोसे जांच के घेरे में, नमूने भरे- एफएसडीए टीम ने नकली अंडों की तलाश में मारे छापे बैंक ऑफ़ बड़ौदा और रिलायंस जियो की साझेदारी-भारत में डिजिटल समावेशन को गति देने के लिए फीचर फोन हेतु ‘bob World Lite’ का शुभारंभ उपनिषद् की गूढ़ता रंगों में सजी: गंगाशील महाविद्यालय की चित्रकला प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब

बरेली में त्यागी रेस्टोरेंट के समोसे जांच के घेरे में, नमूने भरे- एफएसडीए टीम ने नकली अंडों की तलाश में मारे छापे

सुबह से शाम तक कढ़ाई में खौलता तेल, नमूना लिया

टेलीग्राम संवाद

बरेली। नकली अण्डों से सबंधित प्राप्त शिकायतों पर अंकुश लगाने हेतु खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) सहायक आयुक्त (खाद्य)-II अक्षय गोयल ने शहर और जिला स्तर पर अभियान चलाया।
जबकि वनस्पति तेल में लगातार ताले जाने वाले समोसा आदि के नमूने भरे गए।

जिला प्रशासन और एफएसडीए अफसरों तक लगातार मिलावटी खाद्य वस्तुओं की बाजार में बिक्री होने की शिकायत मिल रही है। सुबह से शाम तक कढ़ाई में पकौड़ी, समोसा आदि तले जाने की भी शिकायतें काफी मिली है। बताया जाता है लगातार तेल में खाद्य पदार्थ तलने से खाद्य तेल प्रदूषित हो जाता है।
एफएसडीए में शिकायत पहुंची है कि पुराना रोडवेज बस स्टैण्ड, बरेली स्थित प्रतिष्ठान त्यागी रेस्टोरेण्ट
सुबह से शाम तक एक ही तेल में खाद्य पदार्थ तले जाते हैं। इस प्रतिष्ठान पर सबसे ज्यादा समोसा और भटूरा आदि बिक्री होता है।


प्रतिष्ठान के खिलाफ शिकायत मिलने पर सहायक आयुक्त (खाद्य)-II अक्षय गोयल ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी दल गठित कर दिया। जिसमें सदस्य अनिल प्रताप सिंह, राकेश कुमार व इन्द्रजीत सिंह नामित किए गए इन खाद्य अधिकारियों ने छापामार कार्यवाही कर सैंपल भरे। कार्यवाही दौरान खाद्य पदार्थ वनस्पति (तलने में प्रयोग हेतु) व समोसा, प्रत्येक 01-01 नमूना संग्रहित कर जॉच हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किये गये है। जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम नियमानुसार कार्यवाही होगी।

सहायक आयुक्त (खाद्य)-II, खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन अक्षय गोयल ने बताया गया कि आम जन मानस को सुरक्षित खाद्य / पेय पदार्थ उपलब्ध कराने व मिलावटी खाद्य पदार्थो के विरूद्ध जनपद में आवश्यक कार्यवाही जारी रहेगी।उन्होंने बताया खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा नगर में गौटिया निवासी अण्डा विक्रेताओं कमशः वसीम मियां निवासी, सलीम, वली रजा खान, कमाल आसिफ, अमर गुप्ता चक महमूद, शानू एग स्टोर शहदाना, गरीब नवाज इण्टरप्राइजेज, शहदाना नेहा एग स्टोर, श्रीमती सबा नाज 373 रोहिली टोला पुराना शहर, इसरार एग फतेहगजं पूर्वी, श्याम इण्टरप्राइजेज, फरीदपुर एसबीआई बराबर में भारत डिपार्टमेंटल स्टोर, परतापुर जीवन सहाय, नवीन खान, सुपर जनरल स्टोर, परतापुर जीवन सहाय, परवेज प्रोवीजन परतापुर जीवन सहाय, उवैस खान, जवी एग स्टोर, वसीम, सैदपुर बुजुर्ग निकट रामलीला ग्राउण्ड बहेड़ी बाजार में सघन निरीक्षण किये गये। निरीक्षण दौरान किसी भी प्रतिष्ठान पर नकली अण्डे विकयार्थ भंडारित नहीं पाये गये।

telegramsamvad
Author: telegramsamvad

Our Visitor

1 0 0 3 0 2
Total Users : 100302
Total views : 1220873