Breaking News
बरेली डीएम जागेश्वर धाम में गनर लेकर पहुंचे, हुआ विवाद, माफी मांगी दूध-घी नमूना फेल, मूंगफली में फंगस, कुट्टू आटा में मिलावट-बीएल एग्रो कच्ची घानी सरसों तेल जांच में विशुद्ध मिला स्व. डॉ. निशांत गुप्ता की पुण्यतिथि पर नि:शुल्क हृदय जांच शिविर आज-सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मिलेगा मुफ्त परामर्श, जांचों पर विशेष छूट स्मार्ट मीटर पर बवाल: ऊर्जा मंत्री ने रविवार दोपहर समीक्षा बैठक कर परखा सिस्टम-मंत्री बोले- बैलेंस न होने पर तुरंत ना काटी जाए सप्लाई, जारी किया जाए अलर्ट एसएमएस जादूगर बादशाह ने दिखाई बाजीगरी, अनुमति मिली नहीं, बांटने लगे टिकट – 17 अप्रैल को होना था उद्घाटन शो, मायूस होकर लौटे दर्शक नोएडा में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, नया वेतनमान एक अप्रैल से प्रभावी

दूध-घी नमूना फेल, मूंगफली में फंगस, कुट्टू आटा में मिलावट-बीएल एग्रो कच्ची घानी सरसों तेल जांच में विशुद्ध मिला

आर.बी. लाल

टेलीग्राम संवाद, बरेली। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग टीमों ने बीते माह और होली त्योहार से पहले जगह-जगह छापेमारी कर सैंपल भरे थे, जिसकी रिपोर्ट आ गई है। दूध, देशी घी, मूंगफली, कुट्टू आटा, पेय पदार्थ आदि में मिलावट पाई गई। कुछ पदार्थ अधोमानक व असुरक्षित पाए गए हैं।
खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) आयुक्त रोशन जैकब ने त्योहारी सीजन से पहले छापामार कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिए थे, जिसके तहत बरेली में भी ताबड़तोड़ अभियान चला। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने टीमें गठित कर संदिग्ध खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग कराई थी। फरवरी और मार्च में चले अभियान संबंधी रिपोर्ट आना शुरू हो गई हैं। जिसमें दूध-घी नमूना फेल, मूंगफली में फंगस, कुट्टू आटा में सिंघाड़ा और शीतल पेय पदार्थों आदि में मिलावट पाई गई। कुछ नमूने अधोमानक और असुरक्षित भी मिले हैं। विभाग अब इन पर वैधानिक कार्रवाई करेगा। इससे पहले संबंधित कारोबारी को अपील करने का मौका भी देगा।

पिछले महीने चले अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश कुमार शुक्ला द्वारा बहेड़ी बाईपास रोड स्थित प्रतिष्ठान सिंह बेबेरेजेज से पेय पदार्थ Pakaged Drinking Water (Puraua) 1Lt. packed Bottle का नमूना संग्रहित कर जॉच हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला, लखनऊ प्रेपित किया गया था। खाद्य विश्लेषक द्वारा उक्त नमूने को जांच में अधोमानक घोषित किया गया है। पेय पदार्थ में Magnisium content in sample is less than the prescribed limit of 5ppm.पाया गया है।
मार्च माह में राज्य सचल दल खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा परसाखेडा इण्डस्ट्रियल एरिया स्थित प्रतिष्ठान बीएल एग्रो द्वारा निर्मित खाद्य पदार्थ Vitamin Premax for edible oil, Fortified Refiend Oil, Fortified Mustard Oil, कच्ची घानी सरसों तेल (मूल पैक खोलकर) का नमूना व्यापारी ब्रह्म प्रकाश यादव निवासी बसन्त बिहार कालोनी, ग्राम रहपुरा इज्जतनगर की उपस्थिति में संग्रहित कर जांच हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला, लखनऊ प्रेपित किए गये थे। राजकीय विश्लेपक द्वारा Fortified Refiend Soyabean तेल में Saponification value कम 185. 79 कम (189-195), Fortified Mustard Oil में Saponification value 178.82 ज्यादा (168-177) तथा खाद्य पदार्थ कच्चीघानी सरसों तेल में Saponification value 163.15 कम (168-177) लैब जांच में अधोमानक घोषित किया गया है, तथा खाद्य पदार्थ Vitamin Premax for edible oil तथा कच्चीघानी सरसों तेल (मूल पैक खोलकर) जांच में विशुद्ध घोषित किया गया है। एफएसडीए अधिकारी ने बताया बीएल एग्रो उत्पाद मानक में खरे उतरे हैं, लेकिन कुछ तकनीकी खामियां भी मिली हैं। लेकिन इनका सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं है।

पिछले माह खाद्य सुरक्षा अधिकारी राघवेन्द्र प्रताप वर्मा द्वारा नकटिया पुरानी चुंगी स्थित यासीन किराना स्टोर से कुट्टू आटा का नमूना संग्रहित कर जंच हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला, झांसी भेजा गया था। राजकीय विश्लेषक द्वारा नमूने को अधोमानक घोषित किया गया है, जिसमें कुट्टू में सिंघाड़ा आटे की उपस्थिति पायी गयी है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार द्वारा फतेहगंज पश्चिम मीरगंज स्थित केशव ट्रेडर्स से खाद्य पदार्थ Mozzarella cheese Shreded (Josep Farms California Natural) का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला, झांसी प्रेषित किया गया था। राजकीय विश्लेपक द्वारा नमूने को मिथ्या छाप घोषित किया गया है। क्योंकि Mozzarella cheese Shreded (Josep Farms California Natural) में चोलाई भर बिक्री हो रही थी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी राघवेन्द्र प्रताप वर्मा द्वारा मीरगंज स्थित श्याम किराना स्टोर से खाद्य पदार्थ मूंगफली का दाना नमूना संग्रहित कर जांच हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला, झांसी प्रेषित किया गया था। राजकीय विश्लेषक द्वारा नमूने अधोमानक व असुरक्षित घोषित किया गया है। खाद्य पदार्थ में फंगल की उपस्थिति पायी गयी है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी हिमांशु सिंह द्वारा ग्राम रिछा गजनेरा रोड भुता स्थित श्री शारदा इण्डट्रीज से खाद्य पदार्थ कत्था का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला, झांसी प्रेषित किया गया था। राजकीय विश्लेषक द्वारा नमूनें को अधोमानक व असुरक्षित घोषित किया गया है, जिसमें गैमवियर फंगल की उपस्थिति पायी गयी है।

मार्च माह में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश कुमार शुक्ला द्वारा रोहली टोला निकट लड्डन साहब का फाटक स्थित टेस्टी मिल्क डेयरी से गाय-भैंस के मिश्रित दूध का नमूना संग्रहित कर जॉच हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला, झॉसी प्रेषित किया गया था। राजकीय विश्लेषक द्वारा नमूने को अधोमानक घोषित किया गया है, जिसमें फैट की मात्रा कम पायी गयी है।

पिछले माह खाद्य सुरक्षा अधिकारी राघवेन्द्र प्रताप वर्मा द्वारा रोहिली टोला पुराना शहर स्थित टेस्टी मिल्क डेयरी से घी (खुला) का नमूना संग्रहित कर जॉच हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला, झॉसी प्रेपित किया गया था। राजकीय विश्लेषक द्वारा नमूने को अधोमानक घोषित किया गया है। जिसमे फैट की मात्रा कम पायी गयी है।

मार्च माह में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश द्वारा लोहारी पुल विशारतगंज स्थित राजपूत किराना स्टोर से खाद्य पदार्थ कुट्टू आटा का नमूना संग्रहित कर जंच हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला, झांसी प्रेषित किया गया था। राजकीय विश्लेषक द्वारा नमूने को अधोमानक घोषित किया गया था, जिसमें कुट्टू आटा में सिंघाड़े की उपस्थिति पायी गयी है।



30 दिनों में कर सकते हैं अपील

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जांच में जिनके सैंपल फेल हुए हैं उन सभी कारोबारियों को नोटिस जारी कर दिया गया है। खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम 2006 धारा-46(4) अन्तर्गत अपील करने के लिए 30 दिन का समय दिया गया है। समय पर अपील न प्राप्त होने की दशा में संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। अपील करने की स्थिति में नमूने को केन्द्रीय प्रयोगशाला भेजा जायेगा। जांच रिपोर्ट आधार पर कार्रवाई होगी।

telegramsamvad
Author: telegramsamvad

Our Visitor

1 0 0 5 3 4
Total Users : 100534
Total views : 1221179