बरेली नाथ नगरी में उमड़े पर्यटक, एक करोड़ से ज्यादा पहुंचे

नाथ कॉरिडोर ने बदली तस्वीर, एक साल में 20 प्रतिशत उछाल

टेलीग्राम संवाद

बरेली। योगी सरकार द्वारा अपनाई जा रही नीतियों से विदेशी सैलानी भी खिंचे चले आ रहे हैं। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाले विजन का असर अब साफ दिखने लगा है। नाथ नगरी बरेली में आस्था की ऐसी बयार चली है कि पर्यटक संख्या एक करोड़ पार हो गई है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु और सैलानी अब बरेली प्रमुख धार्मिक पर्यटन गंतव्य के रूप में देख रहे हैं।

पर्यटन विभाग बरेली आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2023 में 81.56 लाख, 2024 में 99.13 लाख, जबकि 2025 में 1.00 करोड़ से अधिक पर्यटक बरेली पहुंचे। यही नहीं, विदेशी पर्यटकों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। 2023 में जहां केवल 911 विदेशी आए थे, वहीं 2025 में यह संख्या 1056 तक पहुंच गई है।

योगी सरकार द्वारा अयोध्या, मथुरा और काशी की तरह धार्मिक स्थलों को पर्यटन से जोड़ने की नीति का लाभ अब बरेली को भी मिल रहा है। स्मार्ट सिटी बरेली में मौजूद सात नाथ मंदिरों को जोड़कर नाथ कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। पहले चरण का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि दूसरे चरण के काम तेजी से चल रहे हैं। नाथ कॉरिडोर के पूर्ण होने के बाद पर्यटकों की संख्या में और उछाल आने की संभावना जताई जा रही है।

योगी सरकार सिर्फ भीड़ नहीं, बल्कि पर्यटकों के ठहराव पर भी जोर दे रही है। इसी कड़ी में लाइट एंड साउंड शो की तैयारियां की जा रही हैं और होमस्टे योजना के तहत जगह-जगह आवास विकसित किए जा रहे हैं। अधिकारियों का मानना है कि ठहराव बढ़ेगा तो स्थानीय व्यापार, होटल, परिवहन और रोजगार को सीधा लाभ मिलेगा।

पर्यटन विभाग अनुसार जनवरी से मार्च और सितंबर से दिसंबर बीच पर्यटकों की आवाजाही सबसे अधिक रहती है।
जनवरी 2023 में 6.20 लाख भारतीय, जनवरी 2024 में 7.05 लाख और जनवरी 2025 में 7.76 लाख भारतीय पर्यटक बरेली पहुंचे।

नवंबर और दिसंबर पर्यटन के लिहाज से सबसे बेहतर साबित हो रहे हैं, जब 2025 में 10.56 लाख से अधिक भारतीय पर्यटक जिले में आए।


telegramsamvad
Author: telegramsamvad