टेलीग्राम संवाद
बरेली।कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से नंदीक्षा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित पंचदिवसीय खाद्य सामग्री व कंबल वितरण कार्यक्रम का सफल समापन हो गया। यह कार्यक्रम 5 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026 तक चला, जिसके तहत शहर के विभिन्न इलाकों में जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री और कंबल वितरित किए गए।

फाउंडेशन के सदस्यों ने अभियान के दौरान बरेली के कई क्षेत्रों में पहुंचकर गरीब, असहाय और निराश्रित लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को जाना। कार्यक्रम के अंतिम दिन फाउंडेशन की टीम कांशीधाम वृद्धाश्रम पहुंची, जहां वृद्धजनों को खाद्य सामग्री एवं कंबल वितरित कर ठंड से राहत प्रदान की गई।
फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ठंड के मौसम में समाज के कमजोर वर्गों तक सहायता पहुंचाना और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम लगातार चलाए जाते रहेंगे।
गौरतलब है कि नंदीक्षा वेलफेयर फाउंडेशन एक गैर-सरकारी संगठन है, जो समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण हेतु निरंतर कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर नंदा राणा, सचिन पाठक, आलोक कुलश्रेष्ठ, बृजेश सक्सेना, डॉ. रईस, राम कश्यप, सचिन आर्य, प्रीति शर्मा, सरस्वती राणा, प्रगति कादयान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।












Total Users : 95631
Total views : 1214222