Breaking News
जादूगर बादशाह ने दिखाई बाजीगरी, अनुमति मिली नहीं, बांटने लगे टिकट – 17 अप्रैल को होना था उद्घाटन शो, मायूस होकर लौटे दर्शक नोएडा में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, नया वेतनमान एक अप्रैल से प्रभावी बरेली में त्यागी रेस्टोरेंट के समोसे जांच के घेरे में, नमूने भरे- एफएसडीए टीम ने नकली अंडों की तलाश में मारे छापे बैंक ऑफ़ बड़ौदा और रिलायंस जियो की साझेदारी-भारत में डिजिटल समावेशन को गति देने के लिए फीचर फोन हेतु ‘bob World Lite’ का शुभारंभ उपनिषद् की गूढ़ता रंगों में सजी: गंगाशील महाविद्यालय की चित्रकला प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने एकांश गुप्ता को बनाया महानगर अध्यक्ष, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

राधिका सुपर स्पेशलिटी एंड एडवांस ट्रामा सेंटर में अभिनेता अरुण बक्शी का स्वागत

टेलीग्राम संवाद

बरेली। शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान राधिका सुपर स्पेशलिटी एंड एडवांस ट्रामा सेंटर में सोमवार को प्रसिद्ध गायक एवं अभिनेता अरुण बक्शी का भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन पर अस्पताल परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। चिकित्सकों, स्टाफ सदस्यों एवं गणमान्य अतिथियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।
अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. प्रतीक गंगवार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में अरुण बक्शी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल द्वारा उपलब्ध कराई जा रही आधुनिक और समर्पित स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की संस्थाएं समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान करने में अहम भूमिका निभाती हैं।
अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य नवीनतम तकनीक और अनुभवी डॉक्टरों की टीम के माध्यम से क्षेत्रवासियों को बेहतर, सुलभ और विश्वसनीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम में डॉ. नूरुल कमर, सुरेन्द्र गिरी, इस्लाम (डायरेक्टर), डॉ. अनीस सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अंत में सभी ने उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के संकल्प को दोहराते हुए कार्यक्रम का सकारात्मक माहौल में समापन

telegramsamvad
Author: telegramsamvad