जनसमस्याओं के समाधान और संगठन विस्तार को दी प्राथमिकता
टेलीग्राम संवाद
बरेली।राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की राष्ट्रीय कमेटी ने संगठनात्मक विस्तार को गति देते हुए एकांश गुप्ता को बरेली महानगर अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश) के पद पर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से स्थानीय स्तर पर संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नियुक्ति के उपरांत एकांश गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि महानगर में आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल की जाएगी। इसके साथ ही संगठन के विस्तार पर विशेष ध्यान देते हुए अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर एक मजबूत और सक्रिय टीम तैयार की जाएगी।
एकांश गुप्ता ने कहा कि उनका उद्देश्य संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और समाज के हर वर्ग की आवाज बनना है, ताकि जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाया जा सके।










Total Users : 99847
Total views : 1220255