Breaking News
बैंक ऑफ़ बड़ौदा और रिलायंस जियो की साझेदारी-भारत में डिजिटल समावेशन को गति देने के लिए फीचर फोन हेतु ‘bob World Lite’ का शुभारंभ उपनिषद् की गूढ़ता रंगों में सजी: गंगाशील महाविद्यालय की चित्रकला प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने एकांश गुप्ता को बनाया महानगर अध्यक्ष, संगठन को मजबूत करने का संकल्प एमडीसीए क्रिकेट चैंपियन,ऋतुराज मैन आफ द मैच-श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी- 20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन सिक्स का शानदार समापन बरेली में 17 कन्याओं का सामूहिक विवाह, शहनाइयों बीच गूंजे मंगलगीत वैवाहिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों में पनीर-खोया मांग बढ़ी, मिलावटखोर सक्रिय, शुरू हुई छापेमारी, पांच नमूने भरे

एमडीसीए क्रिकेट चैंपियन,ऋतुराज मैन आफ द मैच-श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी- 20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन सिक्स का शानदार समापन

271 रन बनाने वाले एमडीसीए हर्ष त्यागी बेस्ट बैट्समैन आफ द टूर्नामेंट

टेलीग्राम संवाद

बरेली। मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (एमडीसीए) ने आईके नेक्स्ट जनरेशन को 6 विकेट से पराजित कर श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी- 20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन सिक्स में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। रविवार रात हुए फाइनल मैच में आईके नेक्स्ट जनरेशन की ओर से मिले लक्ष्य 155 रन को एमसीडीए ने 15.4 ओवर में सिर्फ 4 विकेट नुकसान पर हासिल कर विजेता बनी। फाइनल मैच में 35 गेंदों पर 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 61 रन बनाने वाले एमडीसीए बल्लेबाज ऋतुराज शर्मा को मैन आफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट में 233.11 स्ट्राइक रेट से चार अर्धशतकों साथ 345 रन बनाने के साथ एक विकेट लेने वाले ऋतुराज शर्मा को ही टूर्नामेंट का बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया। टूर्नामेंट के पांच मैच में 10 विकेट लेने वाले एमडीसीए गेंदबाज अंकुर शर्मा बेस्ट बालर आफ द टूर्नामेंट और टूर्नामेंट की पांच इनिंग में एक शतक और एक अर्धशतक साथ 271 रन बनाने वाले एमडीसीए हर्ष त्यागी को बेस्ट बैट्समैन आफ द टूर्नामेंट बने।

टूर्नामेंट समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी बरेली अविनाश सिंह, विशिष्ट अतिथि पीएनबी सर्किल हेड रंजीत चौधरी, ब्रांच मैनेजर अंकित भारद्वाज, एलआईसी मैनेजर पीसी बिष्ट, ब्रांच मैनेजर मनोज कुमार, मैनेजर कौशल ज्योति, स्वास्तिक मार्वल निखिल अग्रवाल, एसआरएमएस ट्रस्ट संस्थापक व चेयरमैन देव मूर्ति, सेक्रेटरी आदित्य मूर्ति, ट्रस्ट सलाहकार सुभाष मेहरा, डा. प्रभाकर गुप्ता ने विजेता टीम एमडीसीए को 2 लाख रुपये के साथ चैंपियन ट्राफी प्रदान की। उप विजेता टीम को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को 11 हजार रुपये, बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बॉलर को भी 5100- 5100 रुपये नकद पुरस्कार दिया गया।

telegramsamvad
Author: telegramsamvad