Breaking News

यूपी में कृषि आधारित उद्योगों को मिलेगा नया आयाम, बीएल एग्रो -लीड्स कनेक्ट की विस्तार योजनाओं पर सरकार से चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टेलीग्राम संवाद

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश को कृषि आधारित औद्योगिक विकास, खाद्य प्रसंस्करण और एफएमसीजी क्षेत्र के प्रमुख निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में बीएल एग्रो एवं लीड्स कनेक्ट ग्रुप(BL AGRO – LEADS CONNECT GROUP) ने अपनी दीर्घकालिक कारोबारी रणनीति और विकास की रूपरेखा सामने रखी है। ग्रुप का फोकस कृषि, पशुपालन, अत्याधुनिक जैव प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रसंस्करण और संसाधनों के अधिकतम उपयोग को एकीकृत करते हुए ऐसा औद्योगिक इकोसिस्टम विकसित करने पर है, जो किसानों की आय, रोजगार सृजन और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति दे सके।

इस रणनीतिक दृष्टिकोण को बीएल एग्रो एवं लीड्स कनेक्ट ग्रुप के उपाध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने नई दिल्ली स्थित शांगरी-ला होटल में आयोजित सीआईआई–इन्वेस्ट यूपी के विशेष निवेश रोडशो में प्रस्तुत किया। कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई)The Confederation of Indian Industry (CII), उत्तर प्रदेश ने उत्तर प्रदेश सरकार की निवेश प्रोत्साहन एजेंसी इन्वेस्ट यूपी के सहयोग से ‘उत्तर प्रदेश: खाद्य प्रसंस्करण एवं एफएमसीजी निवेश के लिए उभरता हुआ गंतव्य’ विषय पर इस आयोजन का किया।रोडशो में उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, नीति-निर्माताओं और खाद्य प्रसंस्करण एवं एफएमसीजी उद्योग के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को सामने लाना, औद्योगिक विस्तार के लिए उपलब्ध सरकारी नीतियों एवं प्रोत्साहनों की जानकारी देना और सरकार तथा उद्योग जगत के बीच निवेश संबंधी संवाद को मजबूत करना था।

इस मॉडल की खासियत कृषि, पशुपालन, खाद्य प्रसंस्करण, जेनेटिक्स एवं जीनोमिक्स और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन को एक ही आर्थिक श्रृंखला में जोड़ना है। इसके तहत कृषि संसाधनों का अधिकतम उपयोग, उत्पादन से लेकर प्रसंस्करण तक बेहतर एकीकरण और सतत औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की परिकल्पना की गई है।ग्रप का मानना है कि कृषि को केवल प्राथमिक उत्पादन तक सीमित रखने के बजाय उसे तकनीक, प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन से जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था में व्यापक औद्योगिक अवसर पैदा किए जा सकते हैं। इससे कृषि उत्पादों की आपूर्ति श्रृंखला मजबूत होने के साथ किसानों के लिए अतिरिक्त आय के रास्ते भी खुल सकते हैं।

राजीव अरोड़ा ने लीड्स जेनेटिक्स और ब्राजील की प्रतिष्ठित कृषि अनुसंधान संस्था एम्ब्रापा (EMBRAPA) के बीच हुए तकनीकी सहयोग को भी ग्रुप की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल किया। उन्होंने बताया कि जेनेटिक्स एवं जीनोमिक्स के क्षेत्र में यह अंतरराष्ट्रीय सहयोग भारतीय कृषि एवं पशुधन क्षेत्र में वैज्ञानिक अनुसंधान, उन्नत तकनीक और नवाचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।इस पहल के जरिए कृषि और पशुधन क्षेत्र में आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों के इस्तेमाल तथा अनुसंधान आधारित विकास की संभावनाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

अरोड़ा ने कहा कि ग्रुप की प्रस्तावित परियोजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के राष्ट्रीय संकल्प के अनुरूप हैं। इनका उद्देश्य केवल उत्पादन क्षमता बढ़ाना या औद्योगिक इकाइयों का विस्तार करना नहीं, बल्कि कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाना, किसानों के लिए बेहतर बाजार और मूल्य संवर्धन के अवसर तैयार करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार आधारित आर्थिक गतिविधियों का विस्तार करना है।उन्होंने विश्वास जताया कि 360-डिग्री एकीकृत विकास मॉडल उत्तर प्रदेश के औद्योगिक एवं कृषि परिदृश्य में महत्वपूर्ण बदलाव लाने की क्षमता रखता है। परियोजनाओं के क्रियान्वयन से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने, किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलने, कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा मिलने तथा प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद जीडीपी में योगदान बढ़ने की संभावनाएं हैं।

रोडशो में खाद्य प्रसंस्करण एवं एफएमसीजी उद्योग से जुड़े उद्यमियों, निवेशकों और अन्य हितधारकों की भागीदारी रही। सम्मेलन ने प्रदेश में नए निवेश, औद्योगिक साझेदारी और कारोबारी विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा के लिए मंच उपलब्ध कराया।बीएल एग्रो एवं लीड्स कनेक्ट ग्रुप की यह पहल उत्तर प्रदेश में कृषि आधारित उद्योगों के विकास, आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल और मूल्य संवर्धन आधारित औद्योगिक गतिविधियों को विस्तार देने की रणनीति का हिस्सा है। ग्रुप ने दोहराया कि कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, जेनेटिक्स एवं जीनोमिक्स और सतत विकास को एकीकृत कर प्रदेश में निवेश, रोजगार और आर्थिक समृद्धि के नए अवसर विकसित करने की दिशा में उसकी प्रतिबद्धता जारी रहेगी।

और पढ़ें