लीड्स कनेक्ट और सोपा बीच ऐतिहासिक समझौता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस माध्यम से भारतीय सोयाबीन क्षेत्र को मिलेगा नई तकनीक का लाभ
  • आज से इंदौर में प्रारंभ होने वाले इंटरनेशनल सोया कॉन्क्लेव में जारी होगी एआई आधारित सोयाबीन फसल रिपोर्ट

टेलीग्राम संवाद

इंदौर। भारतीय कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, एग्रीटेक व एआई आधारित कृषि इंटेलिजेंस क्षेत्र में कार्यरत अग्रणी कंपनी लीड्स कनेक्ट (Leads Connect) और भारत में सोयाबीन प्रसंस्करण उद्योग का शीर्ष संगठन सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SOPA) ने सोयाबीन फसल व उत्पादन की निगरानी के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस पर लीड्स कनेक्ट प्रबंध निदेशक नवनीत रविकर तथा सोपा कार्यकारी निदेशक डीएन पाठक ने हस्ताक्षर किए।

समझौता भारतीय सोयाबीन क्षेत्र में तकनीक आधारित कृषि प्रबंधन, वैज्ञानिक फसल आकलन और विश्वसनीय कृषि आंकड़ों के उपयोग को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस रणनीतिक सहयोग अंतर्गत लीड्स कनेक्ट अपनी अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), सैटेलाइट इमेजरी, जियोस्पेशियल एनालिटिक्स तथा डेटा साइंस क्षमताओं का उपयोग करते हुए सोयाबीन के रकबे का आकलन, फसल के स्वास्थ्य की निगरानी तथा संभावित उत्पादन का पूर्वानुमान तैयार करेगी।

वहीं, सोपा अपने व्यापक औद्योगिक अनुभव और सोयाबीन क्षेत्र से जुड़े हितधारकों के नेटवर्क के माध्यम से इन तकनीकों के उपयोग और प्रसार को बढ़ावा देने में सहयोग करेगा।

इस पहल से किसानों, प्रसंस्करणकर्ताओं, व्यापारियों, निर्यातकों, वित्तीय संस्थानों और नीति-निर्माताओं को अधिक विश्वसनीय कृषि संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। इससे कृषि नियोजन, आपूर्ति शृंखला प्रबंधन और व्यावसायिक निर्णयों को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

इस सहयोग अंतर्गत तैयार की गई व्यापक एआई आधारित सोयाबीन क्रॉप रिपोर्ट 16 अक्टूबर से मध्य प्रदेश इंदौर में प्रारंभ होने वाले इंटरनेशनल सोया कॉन्क्लेव में जारी की जाएगी।

रिपोर्ट जारी होने पर लीड्स कनेक्ट निदेशक डॉ. आलोक बी. मुखर्जी कॉन्क्लेव में उपस्थित प्रतिनिधियों समक्ष एक विस्तृत प्रस्तुति देंगे। प्रमुख निष्कर्षों, अपनाई गई तकनीकी पद्धति तथा सोयाबीन के रकबे, फसल स्वास्थ्य और संभावित उत्पादन के आकलन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को विस्तार से प्रस्तुत किया जाएगा।

इंटरनेशनल सोया कॉन्क्लेव में भारत और विदेशों से लगभग 1,000 प्रतिनिधियों के भाग लेने की अपेक्षा है। इसमें सोयाबीन उद्योग, प्रसंस्करण क्षेत्र, कृषि अनुसंधान, व्यापार, निर्यात तथा अन्य संबंधित क्षेत्रों के प्रतिनिधियों की भागीदारी होगी।

यह अवसर कृषि क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीकों की उपयोगिता को प्रदर्शित करने के साथ-साथ सोयाबीन उद्योग के भविष्य के लिए तकनीक आधारित संभावनाओं पर विचार-विमर्श का महत्वपूर्ण मंच बनेगा। राजीव अरोड़ा के नेतृत्व में लीड्स कनेक्ट का प्रतिनिधिमंडल इंदौर पहुंचेगा। प्रतिनिधिमंडल कॉन्क्लेव में सोयाबीन उद्योग से जुड़े विभिन्न हितधारकों, उद्योग प्रतिनिधियों तथा अन्य प्रतिभागियों से मुलाकात व संवाद करेगा।

इस दौरान एआई आधारित फसल निगरानी के व्यापक उपयोग, कृषि क्षेत्र में तकनीकी सहयोग को मजबूत बनाने तथा सोयाबीन की पूरी मूल्य शृंखला में आधुनिक कृषि इंटेलिजेंस के माध्यम से नई संभावनाएं विकसित करने पर चर्चा होगी।

प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य उद्योग जगत के साथ सार्थक संवाद स्थापित करना और ऐसी संभावनाओं की पहचान करना है, जिनसे किसानों तथा सोयाबीन उद्योग से जुड़े अन्य हितधारकों को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त हो सके।

लीड्स कनेक्ट ने सोपा के साथ इस सहयोग को एक दीर्घकालिक, पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी के रूप में विकसित करने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

दोनों संगठनों बीच यह सहयोग केवल वर्तमान क्रॉप रिपोर्ट तक सीमित न रहकर भविष्य में कृषि तकनीक, फसल निगरानी, उत्पादन पूर्वानुमान और विश्वसनीय कृषि आंकड़ों के क्षेत्र में व्यापक सहयोग का आधार बन सकता है।

लीड्स कनेक्ट की तकनीकी विशेषज्ञता और सोपा के उद्योग संबंधी अनुभव एवं व्यापक नेटवर्क का समन्वय भारतीय सोयाबीन क्षेत्र में वैज्ञानिक व डेटा आधारित निर्णय प्रक्रिया को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

यह पहल कृषि क्षेत्र में तकनीक के प्रभावी उपयोग, आपूर्ति शृंखला में पारदर्शिता, बेहतर कृषि नियोजन और भारतीय सोयाबीन उद्योग की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

और पढ़ें