Breaking News
जादूगर बादशाह ने दिखाई बाजीगरी, अनुमति मिली नहीं, बांटने लगे टिकट – 17 अप्रैल को होना था उद्घाटन शो, मायूस होकर लौटे दर्शक नोएडा में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, नया वेतनमान एक अप्रैल से प्रभावी बरेली में त्यागी रेस्टोरेंट के समोसे जांच के घेरे में, नमूने भरे- एफएसडीए टीम ने नकली अंडों की तलाश में मारे छापे बैंक ऑफ़ बड़ौदा और रिलायंस जियो की साझेदारी-भारत में डिजिटल समावेशन को गति देने के लिए फीचर फोन हेतु ‘bob World Lite’ का शुभारंभ उपनिषद् की गूढ़ता रंगों में सजी: गंगाशील महाविद्यालय की चित्रकला प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने एकांश गुप्ता को बनाया महानगर अध्यक्ष, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

मुसलमानों को धमकी देना बंद करें, अपनी मर्यादा में रहें – मौलाना शहाबुद्दीन

बरेली, टेलीग्राम हिंदी। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर एक बार फिर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। यहां हर एक व्यक्ति को अपने धर्म के प्रचार और प्रसार की इजाजत हासिल है, मगर धर्म के नाम पर किसी भी समुदाय को धमकी देने की इजाजत नहीं है। 

मौलाना ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री कई मौकों पर मुसलमानों को धमकी दे चुके हैं। अभी हाल में कहा था कि भारत में रहना होगा तो सीताराम कहना होगा। इससे पहले भी धीरेंद्र शास्त्री मुसलमानों को पासपोर्ट बनवाने की धमकी दे चुके हैं। किसी भी धार्मिक व्यक्ति का इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना एक बहुत बड़े तबके को उकसाना और उसके खिलाफ साजिश रचना माना जाएगा। 

telegramsamvad
Author: telegramsamvad