Breaking News
जादूगर बादशाह ने दिखाई बाजीगरी, अनुमति मिली नहीं, बांटने लगे टिकट – 17 अप्रैल को होना था उद्घाटन शो, मायूस होकर लौटे दर्शक नोएडा में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, नया वेतनमान एक अप्रैल से प्रभावी बरेली में त्यागी रेस्टोरेंट के समोसे जांच के घेरे में, नमूने भरे- एफएसडीए टीम ने नकली अंडों की तलाश में मारे छापे बैंक ऑफ़ बड़ौदा और रिलायंस जियो की साझेदारी-भारत में डिजिटल समावेशन को गति देने के लिए फीचर फोन हेतु ‘bob World Lite’ का शुभारंभ उपनिषद् की गूढ़ता रंगों में सजी: गंगाशील महाविद्यालय की चित्रकला प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने एकांश गुप्ता को बनाया महानगर अध्यक्ष, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

द्रौपदी मुर्मू देश की सबसे युवा राष्ट्रपति, जानिए क्या-क्‍या होंगी सुविधाएं?

नई दिल्ली। द्रोपदी मूर्म के रूप में हमारे देश को 15 वां राष्ट्रपति मिल चुका है। पहली बार हो रहा है जब भारत के सर्वोच्च पद पर एक आदिवासी महिला आसीन होंगी। 25 जुलाई को द्रौपदी मुर्मू शपथ ग्रहण करेंगी। वह अब तक की सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति भी होंगी। उनकी उम्र 64 वर्ष है।

गौरतलब है क‍ि राष्ट्रपति भारत का पहला नागरिक होता है और उसके पास कुछ विशेषाधिकार होते हैं। आइए बताते हैं क‍ि भारत के राष्ट्रपति को वेतन कितना होता है? राष्ट्रपति को पांच लाख रुपये प्रत‍ि माह वेतन मिलता हैं। इसके अलावा रहने को भव्‍य भवन, फ्री मेडिकल सुविधा, फ्री घूमने की सुविधा, फ्री डोमेस्टिक हेल्प भी दी जाती है। वहीं, राष्ट्रपति के पास खुद का पांच लोगों पर्सनल स्टॉफ होता है। राष्ट्रपति की देखरेख में करीब 200 कर्मचारी होते हैं।

बता दें क‍ि राष्ट्रपति जहां निवास करते हैं, वह भवन राष्ट्रपति भवन के नाम से जाना जाता है। इसमें कुल 340 कमरे हैं। राष्ट्रपति के पास प्रीमियम कार भी होती हैं। ये सारी लग्जरी कारें बुलेटप्रूफ होती हैं। राष्ट्रपति की सुरक्षा में अंगरक्षक के साथ भारतीय सशस्त्र बलों की एक विशिष्ट इकाई भी लगती है। ये सभी ज्यादातर तीन सशस्त्र सेवाओं से होते हैं। सेवानिवृत्ति के बाद राष्ट्रपति को 1.5 लाख मासिक पेंशन मिलती है।

telegramsamvad
Author: telegramsamvad