नई दिल्ली। भारत में गुरुवार को बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 18,930 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यह आंकड़ा बुधवार को सामने आए 16,159 की तुलना में काफी अधिक हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी गुरुवार को दी। देशभर में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों कुल संख्या 4,29,21,977 हो गई है। नतीजतन, भारत का रिकवरी रेट 98.52 प्रतिशत हो गया।
डेली पॉजिटिविटी रेट भी मामूली रूप से बढ़कर 4.32 प्रतिशत हो गया, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.86 प्रतिशत रहा। साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 4,38,005 कोरोना टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 86.53 करोड़ से अधिक हो गई।
Author: telegramsamvad
Post Views: 97









Total Users : 100217
Total views : 1220762