नई दिल्ली। महामहिम रामनाथ कोविंद के बाद भारत के 15वें राष्ट्रपति कौन होंगे, इसे लेकर हर एक देशवासी के मन में जिज्ञासा है। चुनाव आयोग अब से थोड़ी ही देर में देश में अगले राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव की तारीख और पूरे कार्यक्रम का ऐलान करने वाला है। चुनाव आयोग द्वारा सीईसी राजीव कुमार चुनाव आयोग अनूप चंद्र पांडे के साथ भारत के राष्ट्रपति के कार्यालय, 2022 ने चुनाव की तारीखों की घोषणा की।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होगी और मतगणना 21 जुलाई को होगी। नामांकन पत्रों की जांच 30 जून को होगी और नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 2 जुलाई होगी। अगर जरूरत पड़ी तो 18 जुलाई को मतदान होगा और 21 जुलाई को मतगणना होगी।राज्य सभा के महासचिव इस चुनाव के लिए रिटनिर्ंग ऑफिसर होंगे।
भारत के राष्ट्रपति का चुनाव इलेक्टोरल कॉलेज के सदस्यों द्वारा किया जाता है, जिसमें संसद के निर्वाचित सदस्य और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी सहित सभी राज्य विधानसभाएं शामिल होती हैं। संसद और राज्य विधानसभा के मनोनीत सदस्य और विधान परिषद के सदस्य मतदान के पात्र नहीं हैं।
राष्ट्रपति चुनाव में कुल 776 सांसद और 4,033 विधायक मतदान करेंगे। वोटों का कुल मूल्य (वैल्यू) 10,86,431 है। विधायकों के वोटों की वैल्यू 5,43,231 और सांसदों के वोटों की वैल्यू 5,43,200 है। 2017 में राष्ट्रपति चुनाव 17 जुलाई को हुए थे और परिणाम 20 जुलाई को घोषित किया गया था।









Total Users : 100217
Total views : 1220762